
मुंबई लोकल में भीड़ के चलते ट्रेन से गिरकर पुलिस कांस्टेबल की मौत
AajTak
मुंबई के लोकल ट्रेन में भीड़ के चलते को ट्रेन से गिरकर पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई. करीब छह से सात घंटे तक उक्त पुलिस कांस्टेबल गंभीर हालत में रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा, भारी बारिश और भीड़भाड़ के कारण समय पर मदद न मिल पाने से उनकी मौत हो गई.
मुंबई के लोकल ट्रेन में भीड़ के चलते को ट्रेन से गिरकर पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई. करीब छह से सात घंटे तक उक्त पुलिस कांस्टेबल गंभीर हालत में रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा, भारी बारिश और भीड़भाड़ के कारण समय पर मदद न मिल पाने से उनकी मौत हो गई. पुलिस कांस्टेबल का नाम अमित ज्ञानेश्वर गोंदके (28) है, वह अंधेरी रेलवे पुलिस स्टेशन में कार्यरत थे. गोंदके अपनी ड्यूटी करने के बाद डोंबिवली स्थित अपने घर जाने के लिए निकले थे. उन्होंने रात करीब 11 बजे अंधेरी से दादर और फिर डोंबिवली के लिए लोकल पकड़ी. भारी भीड़ के कारण वे ट्रेन के दरवाजे पर खड़े थे. लेकिन ट्रेन में भीड़ अधिक होने के कारण वह भांडुप और नाहुर रेलवे स्टेशनों के बीच लोकल से गिर गए, जिसके चलते उनकी मौत हो गई.
समय पर नहीं मिला इलाज बुधवार को GRP पुलिस कांस्टेबल गोंदके अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद डोंबिवली स्थित अपने घर जाने के लिए निकले थे. उन्होंने रात करीब 9.30 बजे अंधेरी से घाटकोपर तक मेट्रो से यात्रा करने के बाद अपनी बाकी यात्रा के लिए लोकल ट्रेन से जाने का फैसला किया. भांडुप और नाहुर रेलवे स्टेशनों के बीच वह अपना संतुलन खो बैठे और चलती लोकल ट्रेन से गिर गए. गिरने से कांस्टेबल को गंभीर चोटें आईं. उनका कंधा और हाथ टूट गया. सिर में भी गंभीर चोट आई. उनकी खोपड़ी में फ्रैक्चर हो गया और शरीर में कई चोटें आईं. पूरी रात वह घायल अवस्था में पड़े रहे. समय पर इलाज न मिल पाने से उनकी जान चली गई.
गुरुवार सुबह 7 बजे किसी यात्री ने कुर्ला रेलवे पुलिस को जानकारी दी कि एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हालत में ट्रैक के किनारे पड़ा है. सूचना मिलने पर कुर्ला रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि, इलाज में देरी के कारण उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. कांस्टेबल की पहचान उनकी वर्दी और आईडी कार्ड से हुई. जांच में पता चला कि भारी बारिश के कारण देर रात यात्रियों की काफी भीड़ थी. वह लोकल ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गए. अमित 2018 में पुलिस बल में शामिल हुए थे और वर्तमान में अंधेरी रेलवे पुलिस स्टेशन में तैनात थे.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









