
मुंबई में 1 करोड़ का फ्लैट, ऑडी कार... गुजरात में पकड़ा गया करोड़पति चोर, लग्जरी लाइफस्टाइल देख अफसर हैरान
AajTak
गुजरात पुलिस (Gujarat Police) ने रोहित सोलंकी नाम के युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि रोहित चोरी करने के लिए आलीशान होटलों में रुकता था, फ्लाइट से यात्रा करता था. उसके पास मुंबई में एक करोड़ से ज्यादा कीमत का फ्लैट है और ऑडी कार से चलता है. चोर की लग्जरी लाइफस्टाइल देख पुलिस अफसर भी हैरान हैं.
गुजरात के वापी में 1 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो चोर की लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में जानकर अफसर भी हैरान रह गए. पुलिस का कहना है कि आरोपी रोहित सोलंकी आलीशान होटलों में रुकता था, फ्लाइट से ट्रेवल करता था.
गुजरात पुलिस (Gujarat Police) का कहना है कि आरोपी रोहित सोलंकी ने कई राज्यों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है. पिछले महीने रोहित कनुभाई सोलंकी ने वापी में 1 लाख रुपये की चोरी की थी. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद से पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी और चोर की तलाश कर रही थी.
इसी मामले में पुलिस ने रोहित गिरफ्तार किया. जब रोहित से पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि रोहित चोरी के पैसों से लग्जरी जिंदगी जी रहा है. आरोपी रोहित ने 19 चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है. इनमें वलसाड में तीन, सूरत में एक, पोरबंदर में एक, सेलवाल में एक, तेलंगाना में दो, आंध्र प्रदेश में दो, मध्य प्रदेश में दो और महाराष्ट्र में एक घटना को अंजाम दिया.
यह भी पढ़ें: Kanpur: लाश से जेवरात चुराने में दारोगा-चौकी इंचार्ज दोषी, पहले चोरी की कार चलाते पकड़े गए, कार्रवाई के आदेश
आरोपी रोहित ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में छह और चोरियां करने की बात भी कबूल की. उसका कई राज्यों में क्राइम का इतिहास है. पुलिस को यह भी पता चला है कि रोहित सोलंकी ने मुस्लिम महिला से शादी के लिए अपना नाम बदलकर अरहान रख लिया था.
फ्लाइट से ट्रैवल करता था, होटल में स्टे

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











