
मुंबई में मोहब्बत और दिल्ली में प्रेमिका का कत्ल, 5 महीने बाद ऐसे खुला राज
AajTak
18 मई 2022 को दिल्ली में एक युवक ने लिव-इन रिलेशन में रहने वाली युवती की बेरहमी से हत्या कर डाली. फिर उसके शव के कई टुकड़े किए और उन्हें अलग-अलग ठिकानों में फेंक दिया. घटना के 5 महीने बीत जाने के बाद इस हत्याकांड का खुलासा हुआ है. जानें क्या है पूरा मामला...
दिल्ली पुलिस ने 5 महीने पहले यानी मई 2022 में हुए एक कत्ल का खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि आफताब अमीन पूनावाला नामक शख्स शादी का झांसा देकर कॉल सेंटर में काम करने वाली महिला सहकर्मी श्रद्धा वाकर को मुम्बई से दिल्ली लेकर आया. जब श्रद्धा ने शादी का दबाव बनाया तो आफताब ने उसकी हत्या कर शव के कई टुकड़े कर दिए. फिर उन्हें दिल्ली के अलग-अलग ठिकानों में फेंक दिया.
घटना के करीब पांच महीने बाद वारदात का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, 59 वर्षीय विकास मदान वाकर ने 8 नम्वबर को अपनी बेटी के अपहरण की एफआईआर दिल्ली के महरौली थाने में दर्ज कराई थी.
उन्होंने बताया कि वह परिवार सहित महाराष्ट्र के पालघर में रहते हैं. पीड़ित की 26 वर्षीय बेटी श्रद्धा वाकर मुम्बई के मलाड इलाके में स्थित बहुराष्ट्रीय कम्पनी के कॉल सेंटर में नौकरी करती थी. यहीं पर श्रद्धा की मुलाकात आफताब अमीन से हुई. जल्द ही दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और वे लिव-इन रिलेशन में रहने लगे. जब परिवार को इस रिश्ते के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया.
मृतका के पिता को हुई अनहोनी की आशंका श्रद्धा के पिता विकास मदान वाकर ने बताया कि विरोध करने पर बेटी और आफताब ने अचानक मुम्बई को छोड़ दिया. बाद में पता चला कि वे महरौली के छतरपुर इलाके में रहते हैं. उन्होंने बताया कि किसी न किसी माध्यम से बेटी की जानकारी मिलती रहती थी. लेकिन मई महीने के बाद से उसके बारे में उन्हें कुछ भी पता नहीं लग पा रहा था. उसके फोन नंबर पर भी सम्पर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन वह भी नहीं मिला. फिर अनहोनी की आशंका होने पर वह आठ नवंबर को सीधे छतरपुर स्थित फ्लैट में गए जहां बेटी किराये पर रहती थी. वहां पर ताला बंद होने के बाद विकास ने महरौली थाने में पहुंचकर पुलिस को अपहरण की सूचना दी और एफआईआर दर्ज कराई.
शादी को लेकर होते थे झगड़े पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस से शनिवार को आफताब को ढूंढ निकाला. आफताब ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया की दोनों के बीच शादी को लेकर अक्सर झगड़े होते थे. श्रद्धा उस पर शादी का दबाव बनाती थी. इसलिए उसने 18 मई को श्रद्धा की धारदार हथियार से हत्या कर डाली. फिर लाश के कई टुकड़े करके दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी आफताब से पूछताछ के बाद कुछ हड्डियां जंगल से बरामद की हैं. फिलहाल, उसे पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











