
मुंबई में मदरसे में पढ़ने वाले 11 साल के लड़के ने लगाई फांसी, बाथरूम में मिला शव
AajTak
मुंबई के मलाड मालवणी इलाके में एक नाबालिग ने फांसी लगाकर जान दे दी. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई है.
मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक 11 साल के लड़के ने फांसी लगाकर जान दे दी, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया. ये घटना मुंबई के मलाड मालवणी की है. नाबालिग का शव बाथरूम में मिला. परिजन का कहना है कि बच्चे ने बाथरूम का दरवाजा बंद कर फांसी लगाई है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. मालवणी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और मामले की तहकीकत में जुट गई. शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि मौके से किसी प्रकार का कोई नोट नहीं मिला है.
घर में पसरा मातम
लड़का मालवणी में रहता था और अपने बड़े भाई के साथ मलाड़ के नज़दीकी मदरसे में पढ़ता था. शनिवार की शाम को जब दूसरे छात्र खेलने के लिए बाहर गए थे, तो वो लड़का साथियों के साथ बाहर खेलने के लिए नहीं गया और वहीं पर रुक गया. जिसके बाद नाबालिग ने बाथरूम का दरवाज़ा अंदर से बंद करके आत्महत्या कर ली. घटना का पता जब परिजनों को चला तो पूरे घर में कोहराम मच गया.
यह भी पढ़ें: मुंबई पुलिस बनकर कॉल किया, शख्स ने कुत्ते से कराई 'बात', स्कैमर ने हंसते हुए काट दी कॉल!
मामले की जांच की रही है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने घटना की जांच के दौरान बड़े भाई से पूछताछ की, लेकिन अभी तक आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है. मालवणी पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्चे ने आखिर इतना बड़ा कदम क्यों उठाया. मालवणी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शताब्दी अस्पताल भेज दिया है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











