
मुंबई में पुलिस अधिकारी के बेटे को अगवा करने की कोशिश, मां की सूझबूझ से टली वारदात
AajTak
मुंबई के वर्ली इलाके से सनसनीखेज घटना सामने आई है. मुंबई पुलिस में तैनात एक अधिकारी के 5 साल के बेटे को अगवा करने की कोशिश की गई. हालांकि बच्चे की मां की सतर्कता से समय रहते बच्चे को बचा लिया गया. मां के शोर मचाते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
मुंबई से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक पुलिस अफसर के बेटे को अगवा करने की कोशिश की गई. यह घटना बुधवार शाम मुंबई के वर्ली इलाके की है. गनीमत रही कि बच्चे की मां ने सतर्कता बरती और समय पर शोर मचा दिया. इससे अपहरण की कोशिश नाकाम हो गई. आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया.
बच्चे के पिता सचिन ठोंबरे मुंबई पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं और वर्तमान में कोलाबा पुलिस स्टेशन में कार्यरत हैं. पुलिस के अनुसार, बच्चे की मां शाम को घर पर खाना बना रही थीं, तभी उनका 5 साल का बेटा पड़ोस में ही रहने वाली बच्ची के साथ दुकान पर सामान लेने गया था. थोड़ी देर बाद बच्ची घर पर भागते हुए आई और उसने बताया कि कोई आदमी बच्चे को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा है.
यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर प्यार का ड्रामा... पालघर की नाबालिग को अगवा कर महीनों तक किया रेप, अब आरोपी फरार
बच्चे की मां तुरंत वहां पहुंचीं, उन्होंने देखा कि एक अधेड़ उम्र का आदमी बच्चे को समुद्र किनारे ले जाने की कोशिश कर रहा था. उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया. उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया और बच्चे को सुरक्षित छुड़ा लिया गया. इसके बाद तुरंत मुंबई पुलिस को सूचना दी गई.
सूचना मिलते ही वर्ली पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. आरोपी की पहचान 55 वर्षीय लक्ष्मण चौधरी के रूप में हुई है, जो साकीनाका इलाके का रहने वाला है.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की कोशिश से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी बच्चे को अगवा कर कहां ले जाना चाहता था और इसके पीछे उसकी मंशा क्या थी. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






