
मुंबई: मां बाप ने मोबाइल गेम खेलने से रोका तो भड़की, 14 साल की लड़की ने फांसी लगाकर दी जान
AajTak
मुंबई के गोरेगांव से दिल दुखा देने वाला मामला सामने आया है. यहां बुधवार को एक 14 साल की लड़की ने सिर्फ इसलिए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली क्योंकि उसके माता पिता ने उसे मोबाइल पर गेम खेलने से मना किया था.
महाराष्ट्र में मुंबई के गोरेगांव से दिल दुखा देने वाला मामला सामने आया है. यहां बुधवार को एक 14 साल की लड़की ने सिर्फ इसलिए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली क्योंकि उसके माता पिता ने उसे मोबाइल पर गेम खेलने से मना किया था.
पुलिस ने बताया कि गोरेगांव के आरे कॉलोनी इलाके में इस बच्ची ने अपने घर में कपड़े के टुकड़े से फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. एक अधिकारी ने बताया कि मृतक लड़की की पहचान लक्ष्मीदेवी गुलाब यादव के रूप में हुई है, जो आरे कॉलोनी की यूनिट 22 की निवासी थी.
उन्होंने बताया कि शनिवार शाम को उसके माता-पिता ने उसे मोबाइल फोन देने से मना कर दिया. इससे नाराज होकर वह कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. अंदर उसने कपड़े के टुकड़े को दरवाजे की बोल्ट से बांधकर फांसी लगा ली.
उन्होंने बताया कि उसे तुरंत एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आरे पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है.
बता दें कि मामूली बात को नाबालिग बच्चो द्वारा आत्महत्या के मामले आए दिन सामने आते हैं. पहले भी कई खबरें आईं जिसमें मां बाप की जरा सी डांट या पढ़ाई करने को लेकर दबाव से बच्चे इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने जान ही दे दी.
नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.






