
मुंबई: पूल पार्टी, म्यूजिकल परफॉर्मेंस...लग्जरी क्रूज पर 72 घंटे में ये सब होना था
AajTak
एनसीबी की एक टीम ने मुंबई से गोवा जा रही क्रूज शिप में ड्रग्स पार्टी के दौरान बड़ी कार्रवाई की है. एनसीबी को जानकारी मिली थी कि इस शिप में ड्रग्स पार्टी होने वाली है और इनपुट के आधार पर एजेंसी ने यहां छापेमारी कर भारी मात्रा में ड्रग्स भी बरामद की है.
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई की. एनसीबी की टीम ने मुंबई से गोवा जा रही एक शिप पर छापा मारा. ये लग्जरी क्रूज शिप (Cruise Ship) तीन दिन की यात्रा पर रवाना हुआ था. इस शिप में बॉलीवुड, फैशन और बिजनेस इंडस्ट्री से जुड़े लोग शामिल थे.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











