
मुंबई पुणे एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, गलत लेन में आ रहे कंटेनर ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, 2 की मौत
AajTak
मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसे की वजह गलत दिशा से आ रहा एक कंटेनर रहा, जिसने कई वाहनों को रौंद दिया. घायलों को पनेवल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हुआ है.पुणे से मुंबई जा रहा एक कंटेनर 35 किलोमीटर का सफर पूरा करने के बाद पुणे की ओर जाने वाली विपरीत लेन पर चला गया और 5 छोटे वाहनों से इसकी जबरदस्त भिडंत हो गई. कंटेनर ने मारुति डिजायर MH48A6512 को बुरी तरह कुचल दिया जिससे उसमें सवार चालक और एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिला यात्रियों को पनवेल के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया.
वहीं कंटेनर की चपेट में आई दूसरी कार की दो अन्य महिला यात्रियों को भी चोटें आईं और उन्हें एमजीएम पनवेल में भर्ती कराया गया है. मुंबई की ओर यातायात सुचारू रूप से संचालित है जबकि पुणे की ओर जाने वाला यातायात प्रभावित हुआ है और गाड़ियां धीमी गति से चल रही हैं.
इसी एक्सप्रेसवे पर कुछ महीने पहले भी हुआ था हादसा
आपको बता दें कि इसी साल अप्रैल में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ था. यहां पर एक के बाद एक 11 गाड़ियां आपस में टकरा गई थी. कारों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के ऊपर दूसरी कार के ऊपर दूसरी कार चढ़ गई है. इस घटना में कई लोग घायल हो गए थे. घटना का जो वीडियो सामने आया था उसमें दिख रहा था कि कई कारों के परखच्चे तक उड़ गए हैं. कारों से ट्रक भी टकराया है. कई गाड़ियों का आगे का हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया था.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










