
मुंबई: क्रूज ड्रग्स केस में गवाह प्रभाकर की मौत, वकील ने बताया- हार्ट अटैक से गई जान
AajTak
मुंबई के चर्चित क्रूज ड्रग्स मामले में गवाह रहे प्रभाकर सेल का शुक्रवार को निधन हो गया. उनके वकील तुषार खंडारे के मुताबिक, चेंबूर के माहुल इलाके में उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है. खबर में अपडेट जारी है.
मुंबई के चर्चित क्रूज ड्रग्स मामले में गवाह रहे प्रभाकर सेल का शुक्रवार को निधन हो गया. उनके वकील तुषार खंडारे के मुताबिक, चेंबूर के माहुल इलाके में उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से प्रभाकर सेल का निधन हुआ है.
बता दें कि प्रभाकर सेल ने समीर वानखेड़े पर मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में करोड़ों की रिश्वत लेने का आरोप लगाया था, जिसके बाद समीर वानखेड़े पर जांच शुरू हो गई. इस मामले की जांच कर रही एनसीबी की विजिलेंस टीम ने प्रभाकर सेल को पूछताछ के लिए भी बुलाया था. उस वक्त समीर वानखेड़े एनसीबी के जोनल डायरेक्टर थे.
प्रभाकर सैल ने दावा किया था कि क्रूज पार्टी रेड के वक्त वो गोसावी के साथ थे. प्रभाकर ने खुलासा किया था कि केपी गोसावी सैम नाम के शख्स से फोन पर 25 करोड़ रुपये से बात शुरू कर 18 करोड़ में डील फिक्स करने की बात कर रहा था. केपी गोसावी ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को भी रिश्वत देने बात कही थी.
इस हाई प्रोफाइल मामले में बॉलीवुड के किंग खान (शाहरूख खान) के बेटे आर्यन खान की भी गिरफ्तारी हुई थी. बता दें कि समीर वानखेड़े ने ही 2 अक्टूबर 2021 को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज शिप पर रेड की थी. इस दौरान उन्होंने आर्यन खान समेत 9 लोगों को ड्रग्स को ड्रग्स मामले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था. हालांकि आर्यन के पास कोई ड्रग्स नहीं मिली थी. इसी मामले में समीर वानखेड़े का ग्राफ गिरना शुरु हुआ. उन पर करोड़ों रुपये की वसूली करने के आरोप लगे. बाद में उनकी एनसीबी से विदाई भी हो गई.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











