
मुंबई कोर्डेलिया क्रूज ड्रग्स केस: एनसीबी को चार्जशीट दायर करने के लिए मिला 60 दिन का वक्त
ABP News
इस ड्रग्स केस को लेकर कई तरह के विवाद सामने आए थे. एनसीपी नेता नवाब मलिक ने जांच एजेंसी एनसीबी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. साथ ही शाहरुख खान के बेटे को फंसाने के आरोप भी लगाए गए थे.
मुंबई के कोर्डेलिया क्रूज मामले को लेकर एनसीबी अब तक चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई है. इस क्रूज शिप में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी पाए गए थे, जिन्हें एनसीबी ने गिरफ्तार किया था. अब एनसीबी की एसआईटी को कोर्ट ने चार्जशीट फाइल करने का और वक्त दे दिया है. मुंबई सेशंस कोर्ट की तरफ से एनसीबी को चार्जशीट दायर करने के लिए दो महीने का वक्त दिया गया है.
31 मार्च को थी चार्जशीट दाखिल करने की आखिरी तारीखइस ड्रग्स केस को लेकर कई तरह के विवाद सामने आए थे. एनसीपी नेता नवाब मलिक ने जांच एजेंसी एनसीबी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. साथ ही शाहरुख खान के बेटे को फंसाने के आरोप भी लगाए गए थे. एनसीबी पिछले करीब 5 महीने से इस मामले की जांच कर रही है, लेकिन चार्जशीट अब तक दायर नहीं कर पाई. कोर्ट की तरफ से दिया गया समय आज यानी 31 मार्च को खत्म हो गया था, इसीलिए एनसीबी ने कोर्ट से चार्जशीट फाइल करने का वक्त मांगा. एनसीबी की तरफ से कोर्ट से 90 दिनों का समय मांगा गया था, लेकिन कोर्ट ने दो महीने यानी 60 दिन का वक्त दिया है.

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.












