
मुंबई के घाटकोपर में गिरा विशालकाय होर्डिंग, 5 टन मलबे में कैसे दबीें कारें, ट्रक और टैंकर, देखें रिपोर्ट
AajTak
मुंबई के घाटकोपर में भयानक हादसे में एक भारी-भरकम होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की जान चली गई. इस हादसे में कई गाड़ियां भी दब गईं. रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है, लेकिन इसमें कई दिक्कतें आ रही हैं. गैस कटर जैसे उपकरणों का उपयोग नहीं कर पा रहा है क्योंकि मलबे में दबी गाड़ियों में कितना ईंधन है, इसका हअंदाजा लगाना मुश्किल है. देखें रिपोर्ट.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











