
मुंबई की हवा पर इथियोपियाई ज्वालामुखी का असर? सैटेलाइट डेटा से खुली महाराष्ट्र सरकार की पोल
AajTak
महाराष्ट्र सरकार की वकील ज्योति चव्हाण ने अदालत में कहा था कि इथियोपिया के ज्वालामुखी विस्फोट के कारण मुंबई की वायु गुणवत्ता बिगड़ी है. लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था. अब सैटेलाइट डेटा विश्लेषण से भी इस दावे की पोल खुल गई है.
मुंबई की बिगड़ती हवा को इथियोपिया के ज्वालामुखी विस्फोट से जोड़ने वाले महाराष्ट्र सरकार के दावे पर सैटेलाइट डेटा ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. पिछले सोमवार को इथियोपिया में हुए दुर्लभ ज्वालामुखी विस्फोट के तुरंत बाद सरकार की ओर से बॉम्बे हाईकोर्ट में यह दलील दी गई कि इसी कारण राज्य की वायु गुणवत्ता खराब हुई. लेकिन अदालत ने इसे मानने से इंकार कर दिया.
अब आजतक की OSINT के ओपन-सोर्स विश्लेषण ने भी सरकारी दावे को खारिज कर दिया है. सैटेलाइट डेटा विश्लेषण से पता चलता है कि ज्वालामुखी से निकला धुआं मुंबई के ऊपर से गुजरा ही नहीं. महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़े भी दिखाते हैं कि इथियोपिया के विस्फोट का मुंबई की वायु गुणवत्ता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा. ज्वालामुखीय राख का रास्ता मुंबई से नहीं गुजरा, लेकिन अदालत में सरकार के तर्क को गलत साबित करने वाला यह अकेला कारण नहीं है.
यह भी पढ़ें: 'इथियोपिया की ज्वालामुखी की राख को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता', मुंबई में खराब वायु गुणवत्ता पर हाईकोर्ट का बयान
डेटा के अनुसार, मुंबई की हवा में नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (NO₂) अधिक पाई गई है, जो उद्योग, वाहनों और दहन से निकलती है. जबकि इथियोपिया के ज्वालामुखी से निकली मुख्य गैस सल्फर डाइऑक्साइड (SO₂) है, जो भारत के आसमान में जरूर देखी गई, लेकिन मुंबई की हवा में इसका असर नहीं दिखा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










