
मुंबई की इस सोसाइटी में रहने वालों को मिलते हैं लाखों रुपये! वजह जानकर कहेंगे 'हमें भी रहना है'
AajTak
मुंबई की Cuffe Parade की Jolly Maker 1 सोसाइटी में रहने वाले लोगों को हर महीने किसी भी तरह का ना तो कोई बिल भरना पड़ता है और ना ही कोई मेंटेनेंस फीस नहीं देनी पड़ती है. इसके साथ ही ये सोसाइटी यहां रहने वाले लोगों को सालाना लाखों रुपये भी देती है.
किसी भी बड़े शहर की पॉश सोसाइटी में रहने के लिए ना सिर्फ महंगा फ्लैट खरीदना पड़ता है, बल्कि हर महीने मेंटेनेंस के नाम पर भी खूब सारा पैसा देना पड़ता है. और आजकल के दिन-ब-दिन बढ़ते हुए खर्च के साथ ये मेंटेनेंस फीस आपकी जेब पर काफी भारी पड़ती है. मुबई जैसे महंगे शहर में ये मेंटेनेंस और ज्यादा होता है. मुंबई में हाई-राइज सोसाइटी में रहने का मतलब अक्सर हर महीने 10-15 हजार नहीं बल्कि और भी ज्यादा मेंटेनेंस फीस देना होता है. ये फीस आपके फ्लैट के साइज और लग्जरी पर निर्भर करती है और आमतौर पर Rs 2 से Rs 25 प्रति स्क्वायर फुट होती है. लेकिन सोचिए अगर आप ऐसे घर में रहते हों, जहां कभी भी मेंटेनेंस फीस न देनी पड़ती हो? चौंकिए मत क्योंकि इससे शॉकिंग बात ये हो कि इसके बदले सोसाइटी आपको सालाना पैसा भी देती हो. हां, सुनकर थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन मुंबई की Cuffe Parade की Jolly Maker 1 में यही होता है.
यहां रहने वाले लोग बिना किसी झंझट के आराम से रहते हैं और सालाना सोसाइटी से बोनस भी पाते हैं. यानी पॉश सोसाइटी में रहना अब सिर्फ खर्च नहीं, बल्कि थोड़ा इनाम भी बन सकता है.मेंटेनेंस फ्री लाइफ
Jolly Maker 1 को 1970 के दशक में जॉली ग्रुप ने बनाया था. इसमें दो 25-स्टोरी टावर, 180 फ्लैट्स और 10 बंगलो हैं. फ्लैट्स का साइज 1,285 से 2,590 sq ft तक है और कई फ्लैट्स सी-फेसिंग हैं, जिससे खूबसूरत नजारे भी देखने को मिलते हैं.
इस सोसाइटी की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां रहने वाले लोग मेंटेनेंस फीस और किसी भी तरह के बिल के झंझट से पूरी तरह आजाद हैं. यहां रहने वाले लोगों कोई मंथली मेंटेनेंस फीस नहीं देनी पड़ती है. खास बात ये है कि यहां रहने वालों के सभी म्युनिसिपल टैक्सेज और बिल्स सोसाइटी उठाती है. फ्लैट के हिसाब से बस 1 पैसे प्रति sq ft हर महीने देना पड़ता है, जबकि आस-पास की सोसाइटीज में यही फीस 3-8 रुपये प्रति sq ft होती है. यानी Jolly Maker 1 में रहने वाले लोग पूरी तरह मेंटेनेंस फ्री और बिल फ्री जिंदगी का मजा ले सकते हैं.क्या है सोसाइटी की कमाई का राज?
Jolly Maker 1 की कमाई का राज उसका स्मार्ट इन्वेस्टमेंट है. जब ये फ्लैट्स बेचे गए थे, तो हर फ्लैट के मालिक को Nariman Point में एक कमर्शियल प्रॉपर्टी में शेयर दिया गया था. आज उस प्रॉपर्टी का किराया 50 लाख रुपये प्रति माह है. इस किराये का इसेतमाल सोसाइटी के लिए किया जाता है. इससे Jolly Maker 1 की मेंटेनेंस भरी जाती है और यहां रहने वालों को सालाना डिविडेंड दिया जाता है.
इस इंवेस्टमेंट की वजह से सोसाइटी के पास हमेशा पैसा रहता है और यहां रहने वालों को लगातार फायदा भी होता है. यानी ये सोसाइटी ना केवल बिल फ्री है, बल्कि स्मार्ट इंवेस्टमेंट वाली भी है, जिससे हर फ्लैट मालिक को फायदा मिलता है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.









