
मुंबई का वो कमरा जहां रची गई थी बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की साजिश, सामने आया वीडियो
AajTak
मुंबई के कुर्ला इलाके में स्थित एक कमरे का वीडियो सामने आया है. किराए के इस रूम में तीनों आरोपी शूटर शिवकुमार, धर्मराज और गुरमेल एक महीने से रुके हुए थे. यही वो कमरा था जहां इन तीनों ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश रची. एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि बाबा सिद्दीकी की मौत की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर रही है.
मुंबई का बांद्रा ईस्ट इलाका, शनिवार की रात शहर में जब दशहरा के पटाखों की आवाज गूंज रही थी तभी कुछ गोलियों के शोर ने मुंबई को खौफ और सन्नाटे से भर दिया. डिप्टी सीएम अजित पवार की एनसीपी के नेता, मुंबई की राजनीति में बड़ा नाम और फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाले बाबा सिद्दीकी अपने विधायक बेटे जीशान के दफ्तर से निकल रहे थे. जैसे ही वह ऑफिस से बाहर निकले तीन शूटर आए और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. दो गोलियां उनके पेट में लगीं और एक सीने में. उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, बचाने की कोशिशें की गईं लेकिन कुछ देर बाद बाबा सिद्दीकी ने दम तोड़ दिया. यह हत्या मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में बीच सड़क पर हुई लेकिन इसकी साजिश बांद्रा से 6 किमी दूर मुंबई के कुर्ला इलाके में रची गई थी.
कुर्ला में एक महीने से रुके हुए थे आरोपी मुंबई के कुर्ला इलाके में स्थित एक कमरे का वीडियो सामने आया है. किराए के इस रूम में तीनों आरोपी शूटर शिवकुमार, धर्मराज और गुरमेल एक महीने से रुके हुए थे. यही वो कमरा था जहां इन तीनों ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश रची. एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद इस हत्याकांड के तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ गए हैं. पोस्ट में दावा किया गया कि बाबा सिद्दीकी की मौत की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है.
पुलिस की गिरफ्त में तीन आरोपी बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में पुलिस और क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच तेज कर दी है. अभी तक इस मामले में पुलिस दो कथित शूटरों को अरेस्ट कर चुकी है जबकि तीसरा शूटर शिव कुमार अभी भी फरार है. उसकी तलाश में मुंबई पुलिस लगातार जुटी हुई है. गुरमेल सिंह, धर्मराज कश्यप और शिव कुमार ने शनिवार को बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग की थी.
इनमें से धर्मराज और गुरमेल को गिरफ्तार कर लिया है जबकि जीशान, शुभम लोनकर और शिव कुमार फरार हैं. शुभम के भाई प्रवीण को भी बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. मुंबई क्राइम ब्रांच ने पुणे से गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रवीण लोनकर को सोमवार को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया.
बिश्नोई गैंग से जुड़े तार एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस इस पोस्ट की जांच कर रही है. बिश्नोई गैंग ने सलमान खान और दाऊद गैंग के करीबियों को धमकी भी दी. उसने कहा कि ऐसे लोग अपना हिसाब-किताब रखना.
सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ी

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










