
मुंबईः सांसद नवनीत राणा की मुश्किलें बढ़ीं, अब BMC ने थमाया नोटिस
AajTak
निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति को BMC ने नोटिस जारी किया है. बताया जा रहा है कि अवैध निर्माण के संबंध में उन्हें नोटिस जारी किया गया है.
अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. नवनीत राणा द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के घर के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने के ऐलान के बाद जमकर बवाल मचा था. इस मामले में वह जेल में भी गई थीं. हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी. अब नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने नोटिस जारी किया है. ये नोटिस मुंबई के खार इलाके में स्थित उनके घर में अवैध निर्माण के संबंध में जारी किया गया है.
बता दें कि हनुमान चालीसा विवाद के दौरान मुंबई की सियासत में जमकर बवाल मचा था. राणा दंपति को हनुमान चालीसा का पाठ करने के ऐलान को लेकर 23 अप्रैल को गिरफ्तार किया था. शिवसैनिकों की शिकायत के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था. उन पर सबसे बड़ी धारा 124A यानी राजद्रोह की धारा भी लगाई गई थी. हालांकि, स्पेशल कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी थी.
नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा 13 दिन बाद जेल से रिहा हुए थे. जेल से रिहा होते ही नवनीत को मेडिकल चेकअप के लिए लीलावती अस्पताल ले जाया गया था. हालांकि बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी.
इसके बाद अब नवनीत राणा और उनके पति को अवैध निर्माण के मामले में बीएमसी ने नोटिस जारी किया है. हालांकि इस संबंध में अभी नवनीत की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







