
मुंबईः पत्नी के साथ हुआ विवाद तो झोंक दिया फायर फिर खुद को मारी गोली, गिरफ्तार
AajTak
मुंबई के धारावी इलाके में एक शख्स ने पत्नी के साथ लेनदेन को लेकर हुए विवाद में फायर झोंक दिया. उसने खुद भी गोली मार ली. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मंगलवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज उठी. फायरिंग की आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए. घटना की जानकारी लोगों ने तुरंत पुलिस को दी. जानकारी पाकर मौके पर पहुंची मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मुंबई में देर रात फायरिंग की ये घटना धारावी इलाके की है.
जानकारी के मुताबिक मुंबई के धारावी इलाके में एक शख्स का अपनी पत्नी और रिश्तेदारों से लेनदेन को लेकर विवाद हो गया. बातों ही बातों में विवाद इतना बढ़ गया कि उस शख्स ने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी. धारावी इलाके में फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार व्यवक्ति का नाम खेयामुद्दीन मोइनुद्दीन सैय्यद बताया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि खेयामुद्दीन सैय्यद ने विवाद बढ़ने पर पिस्टल निकालकर अपनी पत्नी और रिश्तेदारों पर फायर झोंक दिया. गनीमत रही कि खेयामुद्दीन की ओर से फायरिंग में उसकी पत्नी और रिश्तेदार सभी बच गए. किसी को गोली नहीं लगी. फायरिंग की घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने खेयामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी खेयामुद्दीन मोइनुद्दीन सैय्यद उर्फ कय्याम ने पैसों को लेकर हुए विवाद में फायरिंग की थी. खेयामुद्दीन मोइनुद्दीन को गोली लगी है. गोली लगने से घायल खेयामुद्दीन ने पुलिस के सामने ये दावा कि उसे उसकी पत्नी के भाई ने गोली मारी है. हालांकि, पुलिस ने कहा है कि आरोपी खेयामुद्दीन और अन्य लोगों से पूछताछ की गई तो कुछ और ही खुलासा हुआ.
पुलिस के मुताबिक खेयामुद्दीन से पूछताछ में ये खुलासा हुआ कि उसने खुद ही खुद को गोली मारी थी. मुंबई पुलिस ने खेयामुद्दीन को गिरफ्तार करने के बाद उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है. मुंबई पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.









