
मुंबईः नशे में पुलिस को फोन कर कहा- अमिताभ के बंगले पर बम है, दो गिरफ्तार
AajTak
पुलिस टीम को उन जगहों से तलाशी में कुछ भी हाथ नहीं लगा जहां फोन करने वाले व्यक्ति ने बम होने की जानकारी दी थी. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है.
महाराष्ट्र के मुंबई में शुक्रवार की रात एक फोन कॉल से पुलिस हलकान हो गई. मुंबई पुलिस को एक व्यक्ति ने फोन कर जानकारी दी कि जुहू स्थित अमिताभ बच्चन के बंगले और तीन अन्य स्थानों पर बम है. फोन कॉल के बाद मुंबई पुलिस एक्टिव मोड में आ गई. जानकारी के मुताबिक बम निरोधक दस्ते के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाशी ली.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











