
मुंबईः ड्रग्स के साथ पकड़ा गया दाऊद इब्राहिम के करीबी चिंकू पठान का गुर्गा, NCB ने किया गिरफ्तार
AajTak
एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को मिले इनपुट के आधार पर, एनसीबी की टीम ने गुरुवार तड़के जाल बिछाया और आरिफ को रे रोड से गिरफ्तार कर लिया. NCB इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान कर चल रहा है.
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो दक्षिण मुंबई में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी चिंकू पठान के मॉड्यूल का हिस्सा था. आरोपी की पहचान मोहम्मद आरिफ हिंगोरा उर्फ आरिफ चेनू के तौर पर हुई है. वो एनसीबी के तीन मामलों में वॉन्टेड था. एनसीबी उसे चिंकू पठान की गिरफ्तारी के बाद से तलाश कर रही थी. लेकिन वो फरार हो गया था.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











