
मिस्र के राष्ट्रपति बनेंगे मोदी सरकार के चीफ गेस्ट, वहां के भारतीय राजदूत ने क्यों किया नेहरू का जिक्र?
AajTak
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर अल-सीसी गुरुवार को गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेंगे. यह पहली बार होगा जब मिस्र के राष्ट्रपति भारत के गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे. भारत दौरे से पहले मिस्र में भारत के राजदूत ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जमकर तारीफ की है.
भारत के 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सीसी को चीफ गेस्ट बनाया गया है. 26 जनवरी की इस परेड में मिस्र की सेना का 12 सदस्यीय बैंड भी हिस्सा लेगा.
भारत दौरे से पहले मिस्र में भारत के राजदूत ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का भी खूब जिक्र किया है. मिस्र में भारत के राजदूत अजीत गुप्ते ने बयान जारी करते हुए कहा कि मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति गमाल अब्देल-नासर और पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बीच करीबी और असाधारण दोस्ती ने ही 1955 में दोनों देशों के बीच एक फ्रेंडशिप ट्रीटी (friendship treaty) और गुटनिरपेक्ष आंदोलन की नींव रखी.
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर अल-सीसी गुरुवार को गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेंगे. यह पहली बार होगा जब खाड़ी देशों में से एक मिस्र के राष्ट्रपति भारत के गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे. राष्ट्रपति अल- सीसी के साथ सैन्य दल का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी होगा जो परेड में भाग लेगा.
मिस्र में भारत के राजदूत अजीत गुप्ते ने सोमवार को बयान जारी करते हुए कहा कि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी का भारत दौरा दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा. इस दौरे से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में एक नई सुबह की शुरुआत होगी. बयान में यह भी कहा गया है कि अल-सीसी भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री और अन्य वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों से भी मिलेंगे.
भारत और मिस्र एक घनिष्ठ मित्र
दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक रिश्तों पर प्रकाश डालते हुए भारतीय राजदूत ने कहा, "दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से दो के रूप में भारत और मिस्र कई शताब्दियों तक घनिष्ठ मित्र रहे हैं. भारतीय सम्राट अशोक के शिलालेखों में टॉलेमी-द्वितीय के शासनकाल में मिस्र के साथ संबंधों का उल्लेख है. "

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








