
मिस्र के मंदिर में मिले दो हजार भेड़ों के सिर! क्या है इसका रहस्य?
AajTak
मिस्र में खोजकर्ताओं ने दो हजार भेड़ों को सिर को खोजा है. मिस्र के राजा फिरौन रामसेस द्वितीय के मंदिर में भेड़ों के सिर के अलावा कुत्तों, बकरियों आदि जानवरों के सिर भी मिले हैं. खोजकर्ताओं का कहना है कि मिस्र के राजा को जानवरों के सिर की बलि दी जाती थी.
मिस्र में 2,000 से अधिक ममीकृत भेड़ों के सिर की खोज की गई है जिसने खोजकर्ताओं को चौंका दिया है. रविवार को मिस्र के पर्यटन और पुरावशेष मंत्रालय ने जानकारी दी कि मिस्र के राजा फिरौन रामसेस द्वितीय के मंदिर में भेड़ों के सिर की खोज की गई है. खोजकर्ताओं ने बताया कि मंदिर से कुत्तों, बकरियों, गायों, हिरण और नेवले के सिर की ममी भी मिली है.
दक्षिणी मिस्र में अपने मंदिरों और मकबरों के लिए प्रसिद्ध एबिडोस शहर में न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के अमेरिकी पुरातत्वविदों की एक टीम ने यह खोज की है. खोजकर्ताओं ने बताया कि भेड़ों और अन्य जानवरों के सिर को प्रसाद के रूप में राजा फिरौन रामसेस द्वितीय को चढ़ाया गया था.
राजा को चढ़ाई जाती थी भेड़ों की बलि
अमेरिकी खोज टीम के प्रमुख समीह इस्कंदर ने कहा कि फिरौन रामसेस द्वितीय की मृत्यु के बाद उनके मंदिर में जानवरों की बलि चढ़ाई जाती थी. बलि चढ़ाने के लिए भेड़ों का इस्तेमाल सबसे अधिक किया जाता था. प्राचीन मिस्र के लोग अपने राजा को प्रसाद के रूप में जानवरों की बलि चढ़ाते थे. रामसेस द्वितीय ने 1304 से 1237 ईसा पूर्व तक लगभग 70 सालों तक मिस्र पर शासन किया.
मिस्र के पुरावशेषों की सर्वोच्च परिषद के प्रमुख मुस्तफा वजीरी ने कहा कि इस खोज से लोगों को रामसेस द्वितीय के मंदिर और 2374 और 2140 ईसा पूर्व के बीच इसके निर्माण से लेकर 323 से 30 ईसा पूर्व टॉलेमिक काल तक हुई गतिविधियों के बारे में अधिक जानने में मदद मिलेगी.
समाचार एजेंसी एएफपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ममीकृत जानवरों के अवशेषों के साथ-साथ, पुरातत्वविदों ने करीब 4,000 साल पहले की पांच मीटर मोटी (16 फुट) दीवारों वाले एक महल के अवशेषों की खोज की है. इस खोज के दौरान उन्हें कई मूर्तियां, प्राचीन पेड़ों के अवशेष, चमड़े के कपड़े और जूते भी मिले.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








