
मिसाइल गिरी और हो गया बड़ा गड्ढा, हर तरफ मलबे का अंबार... शरणार्थी कैंप पर इजरायली हमले के बाद भयानक मंजर
AajTak
इजरायली हमला कितना भयावह था, इसकी तस्दीक वीडियो से हो रही है. कई बिल्डिंग पल भर में मलबे में तब्दील हो गईं. ये हमला ऐसे हिस्से में किया गया था, जहां कई मकान दिखाई दे रहे हैं. जिस जगह पर इजरायली मिसाइल गिरी, वहां बहुत बड़ा गड्ढा हो गया. जिसे देखने के लिए भीड़ एकत्र हो गई.
पिछले महीने की 7 तारीख से इजरायल-हमास जंग के मैदान में हैं. दोनों तरफ से हमला किया जा रहा है. लेकिन इजरायल हमास की तुलना में ज्यादा आक्रामक है. इजरायली सेना ने गाजा पट्टी पर भीषण तबाही मचाई है. इजरायली अटैक की एक ड्रोन फुटेज सामने आई है. इसमें दिखाई दे रहा है कि गाजा के शरणार्थी कैंप पर एक भारी मिसाइल गिरती है और वहां एक बड़ा से गड्ढा हो जाता है. चारों तरभ सिर्फ तबाही दिखाई दे रही है.
इजरायली हमला कितना भयावह था, इसकी तस्दीक वीडियो से हो रही है. कई बिल्डिंग पल भर में मलबे में तब्दील हो गईं. ये हमला ऐसे हिस्से में किया गया था, जहां कई मकान दिखाई दे रहे हैं. जिस जगह पर इजरायली मिसाइल गिरी, वहां बहुत बड़ा गड्ढा हो गया. जिसे देखने के लिए भीड़ एकत्र हो गई. हालांकि इसें कितने लोगों की मौत हुई या कितने घायल हुए, इसके बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल सकी है.
हिज्बुल्ला चीफ बोले- ये एक धर्म युद्ध
वहीं आज हिज्बुल्ला चीफ नसरल्ला ने कहा कि ये धर्म युद्ध है. हमास के ऑपरेशन ने इज़राइल के साथ लड़ाई में एक नया ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है. फ़िलिस्तीन में हाल के वर्षों में हालात बेहद कठोर रहे हैं. विशेषकर इजरायल की चरमपंथी और बर्बर सरकार के साथ. उन्होंने कहा कि यह मानवीय, नैतिक और धार्मिक स्तरों पर चल रहा युद्ध है. हमारी सच्ची ताकत हमारे दृढ़ विश्वास, अटूट विश्वास, हमारी प्रतिबद्धता में निहित है.
IDF ने गाजा में कई जगहों पर बरसाए बम

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











