
'मिसाइल की रेंज 5000 नहीं 2000KM रहे...', मरने के बाद खामेनेई का बयान वायरल- VIDEO
AajTak
मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो साल 2017 का बताया जा रहा है, जिसमें खामेनेई ईरान की मिसाइल नीति को लेकर एक अहम बयान देते नजर आते हैं.
मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो साल 2017 का बताया जा रहा है. इसमें खामेनेई ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल नीति को लेकर एक अहम बात कहते नजर आते हैं.
वीडियो में खामेनेई कहते हैं कि ईरान 2000 किलोमीटर से ज्यादा रेंज वाली मिसाइलें विकसित नहीं करेगा. उन्होंने यह भी माना था कि ईरानी वैज्ञानिक और सेना इससे कहीं ज्यादा दूरी तक मार करने वाली मिसाइलें बनाना चाहते थे, लेकिन उन्होंने खुद इस पर रोक लगाने का फैसला किया.
4–5 हजार किमी की मिसाइल बनाने की थी इच्छा
खामेनेई ने अपने बयान में कहा था कि ईरान के वैज्ञानिक और सेना 4 से 5 हजार किलोमीटर रेंज तक की मिसाइलें बनाने की क्षमता रखते हैं. लेकिन उन्होंने कहा कि देश की जरूरतों को देखते हुए इतनी लंबी दूरी की मिसाइल बनाना जरूरी नहीं है.
इसलिए उन्होंने मिसाइल कार्यक्रम को 2000 किमी की सीमा के अंदर रखने का फैसला किया. उस समय ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के पूर्व कमांडर मोहम्मद अली जाफरी समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस नीति की पुष्टि की थी.
क्यों तय की गई थी 2000 किमी की सीमा

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









