
मिशन 2024: दक्षिण का दुर्ग भेदने मैदान में उतरे पीएम मोदी, क्या है बीजेपी का 'साउथ प्लान'?
AajTak
इसी साल लोकसभा चुनाव होने हैं और चुनावी साल में बीजेपी ने तमिलनाडु जैसे दक्षिण भारत के राज्यों पर फोकस कर दिया है. पीएम नरेंद्र मोदी तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप के दौरे पर हैं. चुनावी साल की शुरुआत में पीएम मोदी के दक्षिण दौरे के अपने मायने हैं. लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी का 'साउथ प्लान' क्या है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप दौरे पर हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दौरे के पहले दिन तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया और भारतीदासन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में भी शामिल हुए. पीएम मोदी ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में करीब 20 हजार करोड़ रुपये की लागत से कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.
प्रधानमंत्री मोदी का ये चुनावी साल में किसी राज्य का पहला दौरा भी है. ऐसे समय में जब बीजेपी को लेकर नॉर्थ बनाम साउथ की बहस भी छिड़ी हुई है, पीएम मोदी के इस दौरे के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे को कुछ ही महीने बाद होने जा रहे लोकसभा चुनाव और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मिशन साउथ से जोड़कर देखा जा रहा है.
दक्षिण में विस्तार के लिए बीजेपी की रणनीति क्या है? इससे पहले इसकी चर्चा जरूरी है कि दक्षिण में बीजेपी के सामने चुनौतियां क्या हैं? दक्षिण के राज्यों में बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती हिंदी बेल्ट की पार्टी वाली इमेज से बाहर निकलने की है. गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले दिनों एजेंडा आजतक 2023 के मंच पर कहा था कि 2024 के चुनाव के बाद यह बहस समाप्त हो जाएगी. चुनावी साल की शुरुआत के साथ ही बीजेपी ने विपक्ष का दक्षिणी दुर्ग भेदने के लिए अपने सबसे बड़े चेहरे पीएम मोदी को मैदान में उतार दिया है तो इसके अपने रणनीतिक मायने भी हैं.
साउथ को लेकर क्या है बीजेपी की रणनीति
दक्षिण भारत की सियासत में पैर जमाने की जुगत में जुटी बीजेपी की रणनीति सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति और केंद्र सरकार की विकास योजनाओं के सहारे अपनी क्रेडिबिलिटी स्थापित करने के इर्द-गिर्द नजर आती है. मिशन साउथ में बीजेपी का फोकस कर्नाटक और तेलंगाना के बाद अब तमिलनाडु पर है. तमिलनाडु से बीजेपी को उम्मीद नजर आ रही है तो इसके पीछे 2021 के विधानसभा चुनाव में चार सीटों पर पार्टी को मिली जीत भी है. हालांकि, तब बीजेपी ने एआईएमडीएमके के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था और अब गठबंधन टूट चुका है.
तमिलनाडु को लेकर बीजेपी ने रणनीति में बदलाव किया. बीजेपी ने तमिल प्रदेश को साधने के लिए पीएम मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी को केंद्र बनाकर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की बुनियाद तैयार की. साल 2022 में पहली बार काशी-तमिल संगमम का आयोजन हुआ और हाल ही में दूसरे काशी तमिल संगमम का भी आयोजन हुआ था. इस आयोजन में खुद पीएम मोदी ने भी शिरकत की थी.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







