
मिलिए BJP की 'सोनिया गांधी' से... केरल में लड़ रहीं चुनाव, खुद सुनाई इस नाम को रखने की पूरी कहानी
AajTak
केरल के मुन्नार में 34 वर्षीय सोनिया गांधी बीजेपी के टिकट पर स्थानीय निकाय चुनाव लड़ रही हैं, जबकि उनके पिता दिवंगत दूरे राज कट्टर कांग्रेसी थे और उन्होंने ही पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष से प्रभावित होकर बेटी का नाम सोनिया गांधी रखा था. सोनिया का कहना है कि उनका पूरा परिवार आज भी कांग्रेस समर्थक है, लेकिन उनके पति सुभाष बीजेपी में हैं, जिनके समर्थन में वह अब खुद बीजेपी उम्मीदवार बनी हैं.
केरल के मुन्नार में स्थानीय निकाय चुनाव में 'सोनिया गांधी' नाम की एक महिला बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. 34 वर्षीय सोनिया गांधी मुन्नार पंचायत के 16वें वार्ड नल्लाथन्नी से बीजेपी उम्मीदवार हैं. खास बात यह है कि उनके पिता कट्टर कांग्रेसी थे और उन्होंने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष से प्रभावित होकर ही बेटी का नाम सोनिया गांधी रखा था.
कैसे पड़ा सोनिया गांधी नाम?
सोनिया का कहना है कि उनके पिता कांग्रेस और यूडीएफ के बड़े समर्थक थे, इसलिए उन्होंने उनका यही नाम रखा. उन्होंने कहा कि उनका पूरा परिवार आज भी कांग्रेस का समर्थक है. सोनिया ने बताया कि उनके पति बीजेपी में हैं और वह हमेशा उनका समर्थन करती रही हैं, इसी वजह से वह अब बीजेपी से चुनाव मैदान में उतरी हैं.
उनके पति सुभाष करीब डेढ़ साल पहले पुराने मुन्नार मूलकडई इलाके में हुए पंचायत उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार रह चुके हैं. इस सीट पर सोनिया गांधी का मुकाबला कांग्रेस की मंजुला रमेश और सीपीएम की वलारमती से है. कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के नाम की हमनाम बीजेपी उम्मीदवार सोनिया गांधी का जन्म दिवंगत दूरे राज के घर हुआ था, जो एक स्थानीय मजदूर और कांग्रेस नेता थे.
तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष से प्रभावित होकर रखा नाम
उस समय की कांग्रेस अध्यक्ष से प्रभावित होकर उन्होंने अपनी नवजात बेटी का नाम सोनिया गांधी रखा था. इडुक्की की पहाड़ियों में यह नाम सालों तक एक दिलचस्प संयोग के तौर पर जाना जाता रहा. केरल में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव दो चरणों में 9 और 11 दिसंबर को कराए जाएंगे. इस दौरान राज्य की 941 ग्राम पंचायतों, 152 ब्लॉक पंचायतों, 14 जिला पंचायतों, 87 नगरपालिकाओं और 6 नगर निगमों में मतदान होगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










