
'मिर्जापुर 3' को मिले मिक्स रिएक्शन पर बोले डायरेक्टर, मुन्ना भइया के सवाल पर कह दी दो टूक
AajTak
आनंद अय्यर ने 'मिर्जापुर' के सीजन 3 के कुछ एपिसोड का निर्देशन किया था. आजतक के साथ बातचीत के दौरान आनंद ने 'मिर्जापुर 3' को मिले मिक्स रिव्यू, एक्टर दिव्येंदु शर्मा के किरदार मुन्ना भैया के शो में न होने और इसका सीजन 4 पर क्या असर पड़ेगा, इन सभी चीजों को लेकर अपने विचार रखे.
सीरीज 'मिर्जापुर' के सीजन 3 रिलीज के बाद से चर्चा में बना हुआ है. पावर, बदले और क्राइम की इस कहानी को फैंस सालों से प्यार दे रहे हैं. एक्टर पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल और अंजुम शर्मा ने इसमें अहम रोल निभाए हैं. शो के नए सीजन में दर्शकों को मिर्जापुर की दुनिया और किरदारों की जिंदगी में गहराई से झांकने को मिला. हालांकि जैसा सोचा गया था वैसा रिएक्शन 'मिर्जापुर 3' को नहीं मिला. अब इसे लेकर शो के को-डायरेक्टर आनंद अय्यर ने बात की है.
आनंद अय्यर ने 'मिर्जापुर' के सीजन 3 के कुछ एपिसोड का निर्देशन किया था. इंडिया टुडे/आजतक के साथ बातचीत के दौरान आनंद ने 'मिर्जापुर 3' को मिले मिक्स रिव्यू, एक्टर दिव्येंदु शर्मा के किरदार मुन्ना भैया के शो में न होने और इसका सीजन 4 पर क्या असर पड़ेगा, इन सभी चीजों को लेकर अपने विचार रखे.
शो को मिले मिक्स रिव्यू
मिक्स रिव्यू को लेकर आनंद अय्यर ने कहा, 'हर शो की तरह हमारे शो के मिक्स रिएक्शन मिले हैं. बहुत सारे लोगों को पसंद है जैसे ये कहानी जा रही है. फिर कुछ हार्डकोर फैंस भी हैं, जो इमोशनल होकर खुद को एक्सप्रेस कर रहे हैं. तो रिएक्शन ज्यादातर किरदारों के लिए है, शो को लेकर नहीं. लेकिन इस दौरान लोग सीजन 4 के बारे में भी बात कर रहे हैं. तो इस तरह आप देख सकते हैं कि कहीं न कहीं लोगों के मन में शो के लिए प्यार बरकार है.'
मुन्ना भैया के जाने से चीजें हुईं खराब?
आनंद से पूछा गया कि 'मिर्जापुर' के इस सीजन में फैंस ने मुन्ना भैया को मिस किया. इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने पोस्ट भी शेयर किए थे. ऐसे में आप दर्शकों की इन उम्मीदों को मद्देनजर रखते हुए कैसे स्क्रिप्ट के साथ न्याय करते हैं? डायरेक्टर ने जवाब में कहा, 'ये हमेशा से एक लाइन रही है. आप सभी का मनोरंजन कर सकते हैं, लेकिन जिंदगी की तरह शो में भी चीजें होती हैं. ये बहुत अप्रत्याशित है. क्या होने वाला है, ये कोई नहीं जानता. इसी तरह एक शो में भी किरदार आते हैं और किरदार जाते हैं. ये सब मिर्जापुर के बारे में है, किसी एक किरदार के बारे में नहीं. तो जैसे लोग कहते हैं कि शो हमेशा चलता रहना चाहिए और इसमें बहुत से ट्विस्ट एंड टर्न्स और नए प्लॉट आते रहते हैं.'

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










