
मिडिल ईस्ट संकट पर एक्शन में भारत सरकार, अमित शाह की अध्यक्षता में बनाई कमेटी, जानें क्या करेगी
ABP News
मिडिल ईस्ट संकट को लेकर भारत सरकार ने गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई है. इसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी शामिल हैं.
ईरान में जारी संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने स्थिति पर करीब से नजर रखने और संभावित प्रभावों से निपटने के लिए तीन सदस्यीय मंत्री समूह का गठन किया है. इस उच्चस्तरीय समिति की अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह करेंगे. हालांकि सरकार का कहना है कि अभी देश पर इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है. सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है और पहले ही तैयारी के मूड में दिख रही है.
कमेटी में कौन कौन शामिल?
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह के अलावा इस मंत्री समूह में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी शामिल हैं. विदेश मंत्रालय जहां कूटनीतिक स्तर पर हालात की समीक्षा करेगा, वहीं पेट्रोलियम मंत्रालय वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति श्रृंखला पर पड़ने वाले असर का विश्लेषण करेगा. खास तौर पर एलपीजी की संभावित कमी या आपूर्ति बाधित होने की स्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक स्रोतों और आपूर्ति प्रबंधन पर भी विचार किया जा रहा है.
क्यों खास है ये कमेटी?













