
मिडिल ईस्ट में CBSE ने रद्द किए 10वीं के एग्जाम, 12वीं की परीक्षा का शेड्यूल भी बदला
AajTak
मध्य पूर्व के कई देशों में जारी हालात को देखते हुए CBSE ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है. कक्षा 10 की 7 से 11 मार्च तक की सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं. वहीं 7 मार्च को होने वाली कक्षा 12 की परीक्षा स्थगित कर दी गई है. नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी.
मध्य पूर्व के कई देशों में चल रहे हालात को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है. सीबीएसई ने 5 मार्च 2026 को सर्कुलर जारी कर बताया कि बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में परीक्षाओं के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है.
सीबीएसई द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार कक्षा 10 की 7 मार्च से 11 मार्च 2026 तक होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं. इसके साथ ही 2 मार्च, 5 मार्च और 6 मार्च को होने वाली वो परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं जिन्हें पहले स्थगित किया गया था.
मिडिल ईस्ट में CBSE ने बदला एग्जाम शेड्यूल
बोर्ड ने कहा है कि इन देशों में कक्षा 10 के छात्रों के परिणाम किस तरह घोषित किए जाएंगे, इसकी जानकारी बाद में अलग से दी जाएगी. इसके लिए बोर्ड जल्द ही नई सूचना जारी करेगा. वहीं कक्षा 12 की परीक्षाओं को लेकर भी सीबीएसई ने अहम फैसला लिया है. बोर्ड ने बताया कि 7 मार्च 2026 को होने वाली कक्षा 12 की परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. इस परीक्षा की नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी.
सीबीएसई ने यह भी कहा है कि 7 मार्च को हालात की फिर से समीक्षा की जाएगी. इसके बाद 9 मार्च 2026 से आगे होने वाली परीक्षाओं को लेकर आगे की दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे.
CBSE ने 10वीं के पेपर रद्द किए

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








