
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
ABP News
मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब आम यात्रियों की जेब पर भी पड़ने लगा है. भारतीय एयरलाइंस ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराए में करीब 15% की बढ़ोतरी कर दी है.
मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब आम यात्रियों की जेब पर भी पड़ने लगा है. भारतीय एयरलाइंस ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराए में करीब 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है.
क्यों बढ़ा किराया?
ईरान-इजरायल जंग और होर्मुज रूट पर बाधा आने के बाद से कच्चे तेल की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है. इससे जेट फ्यूल के दाम तेजी से बढ़े हैं. जानकारों का कहना है कि जेट फ्यूल एयरलाइंस के कुल ऑपरेटिंग खर्च का 30 से 40 प्रतिशत हिस्सा होता है. खर्च बढ़ने पर एयरलाइंस के पास किराया बढ़ाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता.
इसके अलावा करीब 10 से 12 देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है, जिसकी वजह से विमानों को लंबे रास्ते से उड़ान भरनी पड़ रही है. इससे फ्यूल की खपत 15 से 20 फीसदी तक बढ़ गई है और उड़ान का समय भी 4 घंटे तक बढ़ गया है.













