
मिडिल ईस्ट का बहाना देकर टली 'टॉक्सिक'? बेफिक्र 'धुरंधर 2' के मेकर्स, एक्टर बोले- हम तो आ रहे
AajTak
'धुरंधर' एक्टर राकेश बेदी ने इंडिया टुडे/आजतक से बातचीत के दौरान 'टॉक्सिक' की रिलीज टलने के कारण पर रिएक्ट किया. साथ ही अपने किरदार जमील जमाली पर बात की, जिसपर पाकिस्तान में काफी चर्चा हुई कि वो वहां के नेता नबील गबोल पर बेस्ड है.
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' अब सिर्फ कुछ ही दिनों में थिएटर्स में लगने वाली है. पार्ट 1 की सफलता के बाद, हर कोई इस नए पार्ट का इंतजार कर रहा था. 'धुरंधर 2' के साथ पहले यश की फिल्म 'टॉक्सिक' रिलीज होने वाली थी. इस क्लैश की चर्चा मार्केट में खूब थी, मगर मिडल ईस्ट में चल रही टेंशन के चलते 'टॉक्सिक' पोस्टपोन हो गई.
'धुरंधर 2' की रिलीज पर क्या बोले राकेश बेदी?
हालांकि 'धुरंधर 2' ने अपनी रिलीज डेट नहीं बदली. ये फिल्म 19 मार्च को ही थिएटर्स में आएगी. हाल ही में फिल्म के एक्टर राकेश बेदी ने 'धुरंधर: द रिवेंज' की रिलीज पर इंडिया टुडे/आजतक से बात की. उनसे जब पूछा गया कि 'टॉक्सिक' ने मिडल ईस्ट में हो रही जंग का कारण बताकर अपनी फिल्म को पोस्टपोन किया, तो उन्होंने इसपर कहा- टेंशन तो हमारे लिए भी है मिडल ईस्ट में, पर हम तो आ रहे हैं.
राकेश बेदी ने आगे अपने आइकॉनिक किरदार जमील जमाली पर भी बात की. उनके किरदार को लेकर पाकिस्तान में काफी बवाल हुआ. वहां के एक नेता नबील गबोल ने दावा किया कि 'धुरंधर' में जमील जमाली का किरदार उनपर बेस्ड है. पाकिस्तानी नेता अपने ऊपर बने इस किरदार से काफी नाराज थे. लेकिन राकेश बेदी ने साफ किया है कि उनका किरदार किसी एक इंसान पर बेस्ड नहीं था.
पाकिस्तानी नेता पर बेस्ड है राकेश बेदी का किरदार?
एक्टर ने PAK नेता नबील गबोल के दावे पर कहा, 'मैं उन्हें बिल्कुल भी नहीं दिखा रहा हूं. मुझे समझ नहीं आ रहा कि वो खुद को उस किरदार से क्यों जोड़ रहे हैं. मैंने बस रोल के लिए एक खास लुक बनाया था. अब अगर किसी को लगता है कि मेरा लुक उससे मिलता-जुलता है, तो मैं क्या कर सकता हूं? ये मेरी गलती थोड़ी है. शायद विग और स्टाइलिंग की वजह से उन्हें थोड़ी-बहुत समानता लग रही हो. ये उनकी अपनी सोच है. हम इसके बारे में कुछ कर भी नहीं सकते.'

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












