
मास्क नहीं पहनने की सजा इन देशों के राष्ट्रप्रमुखों ने भी भुगती, देने पड़े इतने लाख रुपये
AajTak
थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुथ चान ओशा पर यह जुर्माना सार्वजनिक कार्यक्रम में मास्क नहीं पहनने की वजह से लगाया गया है. इस बात की जानकारी बैंकॉक के गवर्नर ने दी है जिसके मुताबिक उन्होंने फेस मास्क नहीं लगाकर कोरोना वायरस से संबंधित नियमों का उल्लंघन किया था.
कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को परेशान कर रखा है और हर देश इसके संक्रमण से बचने के लिए कड़े से कड़े नियम बना रहे हैं. कई देशों ने तो इन नियमों की अनदेखी करने पर अपने राष्ट्रप्रमुखों तक को नहीं छोड़ा और उनपर भी कानून के मुताबिक जुर्माना लगा दिया. इसी क्रम में थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुथ चान ओशा पर 190 डॉलर यानी कि करीब 14205 रुपये का जुर्मान लगाया गया है. थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुथ चान ओशा पर यह जुर्माना सार्वजनिक कार्यक्रम में मास्क नहीं पहनने की वजह से लगाया गया है. इस बात की जानकारी बैंकॉक के गवर्नर ने दी है जिसके मुताबिक उन्होंने फेस मास्क नहीं लगाकर कोरोना वायरस से संबंधित नियमों का उल्लंघन किया था. हालांकि इस तरह का जुर्मान भरने वाले थाइलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुथ चान ओशा पहले शख्स नहीं हैं. इससे पहले चिली के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा पर बिना फेसमास्क लगाए सेल्फी लेने पर कोरोना वायरस नियमों के तहत 3,500 डॉलर यानी कि 2,61,580 का जुर्माना लगाया गया था. पिनेरा ने एक महिला प्रशंसक के साथ बिना मास्क पहने तस्वीर खिंचवाई थी. हालांकि बाद में उन्होंने इसके लिए माफी भी मांग ली थी.More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












