
मालेगांव में रिपब्लिक डे पर गुब्बारे खरीदने गए थे और हो गया धमाका, 9 घायल, दो की हालत गंभीर
AajTak
महाराष्ट्र के मालेगांव में परेड ग्राउंड के पास गुब्बारे बेचने वाले का नाइट्रोजन गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया. इस हादसे में सात लोग घायल हो गए हैं. इस धमाके ने त्योहार की खुशियों के बीच अफरा-तफरी और डर का माहौल पैदा कर दिया.
महाराष्ट्र के मालेगांव में 77वें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2026) के मौके पर हादसे की जानकारी सामने आई है. पुलिस परेड ग्राउंड से महज 250 मीटर दूर एक गुब्बारे वाले के नाइट्रोजन गैस सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया, जिसमें 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है. पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने बताया कि सुबह पुलिस परेड ग्राउंड पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने का कार्यक्रम चल रहा था. इसमें एडिशनल डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, बड़ी संख्या में स्कूली छात्र और स्थानीय नागरिक मौजूद थे. ठीक उसी समय परेड ग्राउंड के पास एक गुब्बारे वाला नाइट्रोजन गैस से गुब्बारे फुलाकर बेच रहा था. गणतंत्र दिवस के जश्न में बच्चे और परिवार गुब्बारे खरीदने के लिए वहां जमा हो गए थे.
इसी दौरान अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि दूर तक सुनाई दी और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. लोग पहले तो इसे किसी आतंकी घटना या अन्य कारण से जोड़कर डर गए, जिससे अफवाहें फैलने लगीं.
हादसे में 9 लोग घायल
पुलिस ने बताया कि हादसे में नौ लोग घायल हो गए हैं, जिनमें दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं. घायलों की पहचान विनोद थोरात, मोहित जाधव, अतुल शेवाले, प्रमिला यादव और उज्ज्वला महाजन के रूप में हुई है. सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत एक लोकल प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, उनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए नासिक रेफर कर दिया गया है.
पुलिस ने बताया कि शुरुआत जांच में पता चला है कि गुब्बारे फुलाने के लिए इस्तेमाल होने वाले नाइट्रोजन गैस सिलेंडर में तकनीकी खराबी या ओवरप्रेशर के कारण विस्फोट हुआ है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सुरक्षा मानकों की जांच भी की जा रही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.






