
मालेगांव ब्लास्ट केस में नया मोड़, पूर्व ATS अधिकारी का बड़ा खुलासा, देखें
AajTak
मालेगांव धमाके के मामले में एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ने बड़ा खुलासा किया है. महाराष्ट्र एटीएस के असिस्टेंट इंस्पेक्टर रहे महिबूब मुजावर का दावा है कि 2008 के मालेगांव हमले की जांच के दौरान महाराष्ट्र एटीएस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत को गिरफ्तार करना चाहती थी. उनका कहना है कि एटीएस और सरकार की मंशा भगवा आतंकवाद की थियरी को सही साबित करना और इस हमले के लिए आरएसएस को दोषी साबित करना था.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











