
मालदीव वेकेशन की थ्रोबैक फोटो शेयर कर पार्थ समथान ने मारा ताना! लोगों से की यह अपील
AajTak
देश में लगातार कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. हर कोई लोगों से घर में रहने की अपील कर रहा है. ऐसे में 'कसौटी जिंदगी की' फेम पार्थ समथान ने भी अपने मालदीव वेकेशन की थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए फैन्स से घर के अंदर रहने और सुरक्षित रहने की अपील की है.
देश में लगातार कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. हर कोई लोगों से घर में रहने की अपील कर रहा है. ऐसे में 'कसौटी जिंदगी की' फेम पार्थ समथान ने भी अपने मालदीव वेकेशन की थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए फैन्स से घर के अंदर सुरक्षित रहने की अपील की है. इसके साथ ही उन्होंने एकदम सटीक कैप्शन लिखा है. पार्थ ने लिखा मजेदार कैप्शन पार्थ ब्लू शॉर्ट्स और पिंक शर्ट में नजर आ रहे हैं. उन्होंने पेड़ का सहारा लेते हुए कैमरे में पोज दिया है. पार्थ ने यह थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए लिखा, "यह वक्त फिर से वापस आएगा, जब आप सभी वेकेशन पर जा सकेंगे. तब तक आपको घर पर सुरक्षित रहने की जरूरत है, यह इस वक्त की जरूरत है, हेल्दी रहिए." उनके कैप्शन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने टीवी-बॉलीवुड एक्टर्स के मालदीव वेकेशन पर तंज कसा है.
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










