
मालदीव में संसदीय चुनाव की वोटिंग जारी, राष्ट्रपति मुइज्जू का कड़ा इम्तिहान
AajTak
सितंबर 2023 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में मोहम्मद मुइज्जू के पीपीएम-पीएनसी गठबंधन ने 'इंडिया आउट' का नारा देकर बड़ी जीत दर्ज की थी. लेकिन संसद में बहुमत नहीं होने के कारण मुइज्जू के लिए नए कानून बनाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं. ऐसे में राष्ट्रपति मुइज्जू के लिए संसदीय चुनाव एक शक्ति परीक्षण की तरह है.
पड़ोसी देश मालदीव में संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. भारत से जारी राजनयिक विवाद के बीच रविवार को हो रहे इस चुनाव पर भारत के साथ-साथ चीन की भी नजर है. इसके अलावा भारत विरोधी रुख अपनाने वाले राष्ट्रपति मुइज्जू के लिए भी यह एक शक्ति परीक्षण की तरह है. सितंबर 2023 में मुइज्जू के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही मालदीव का रुख चीन की ओर झुका हुआ है.
मालदीव चुनाव आयोग के अनुसार, इस चुनाव में आठ राजनीतिक पार्टियां के कुल 368 उम्मीदवार मैदान में हैं. 93 निर्वाचन क्षेत्रों में हो रहे चुनाव में 2.8 लाख से अधिक मतदाता 602 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मालदीव के चुनाव आयोग ने तीन मतदान केंद्र (कोलंबो, त्रिवेन्द्रम और क्वालालंपुर) विदेशों में भी बनाए हैं.
संसदीय चुनाव राष्ट्रपति मुइज्जू के लिए इसलिए भी अहम है क्योंकि संसद में बहुमत नहीं होने के कारण मुइज्जू के लिए नए कानून बनाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं. मालदीव संविधान के तहत संसद के सभी निर्णयों और सरकार द्वारा प्रस्तावित विधेयकों को संसदीय बहुमत से पारित कराना आवश्यक होता है.
चुनाव को लेकर मालदीव के राष्ट्रपति ने क्या कहा?
संसदीय चुनाव को लेकर राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे संसदीय चुनावों में जरूर हिस्सा लें. उन्होंने यह भी कहा कि मतदान हर नागरिक को प्राप्त एक संवैधानिक अधिकार और जिम्मेदारी है. सभी नागरिकों को अपने वोट देने के अधिकार का प्रयोग करना चाहिए.
मोहम्मद मुइज्जू के पीपीएम-पीएनसी गठबंधन ने 'इंडिया आउट' का नारा देकर सितंबर 2023 में राष्ट्रपति चुनाव जीता था. मुइज्जू ने मोहम्मद सोलिह को शिकस्त दी थी. मोहम्मद मुइज्जू और उनकी पार्टी पीपुल्स नेशनल कांग्रेस को चीन समर्थक के रूप में देखा जाता है. वहीं, सोलिह को भारत समर्थक के रूप में देखा जाता रहा है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








