
मालदीव की महिला ने किया भारतीय इंजीनियर का ब्रेनवॉश... दिल्ली से अरेस्ट ISIS आतंकी को लेकर NIA का चौंकाने वाला खुलासा
AajTak
मालदीव की एक महिला इन दिनों भारतीय युवाओं का ब्रेनवॉश कर उन्हें आतंक की तरफ धकेल रही है. यह महिला सीरिया में रहकर ISIS का टेलीग्राम चैनल चला रही है. यह खुलासा एनआईए ने किया है. जांच एजेंसी को यह जानकारी दिल्ली से गिरफ्तार आतंकी से पूछताछ में मिली है.
मालदीव के खिलाफ भारत में हो रहे विरोध के बीच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हाल ही में गिरफ्तार किए गए आतंकी शाहनवाज को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. NIA के मुताबिक शाहनवाज ने पूछताछ में मालदीव की एक महिला के बारे में अहम जानकारी दी है.
माइनिंग इंजीनियर शाहनवाज ने बताया है कि आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए उसे दो लोगों से आदेश मिल रहे थे. शाहनवाज का एक आका पाकिस्तान में बैठा अबु सुलेमान है तो वहीं वह मालदीव की एक महिला के भी लगातार संपर्क में बना हुआ था. इस महिला ने ही उसका ब्रेनवॉश किया था. महिला के जरिए शाहनवाज ने सीरिया के 'अल हवल कैंप' में पैसे भेजे थे.
ISIS का टेलीग्राम चैनल चलाती है महिला
मालदीव की ये महिला फिलहाल सीरिया में है. सीरिया में रहकर यह ISIS का टेलीग्राम चैनल चला रही है, जिसके जरिए नौजवानों का ब्रेनवॉश किया जा रहा है. सीरिया का यह कैंप आईएसआईएस आतंकियों का सबसे बड़ा ठिकाना है. कैंप में आईएसआईएस आतंकियों के परिवार भी रहते हैं.
सीरिया के खाते में भेजे 1.40 लाख रुपये
शाहनवाज ने केरल के रहने वाले एक टीचर के जरिये एख लाख 40 हजार रुपये गूगल पे के जरिये सीरिया के कैम्प में भेजे थे. केरल का रहने वाला टीचर जुनैद भी सीरिया में ही है. उसने अपनी पत्नी बसंती पटेल के एकाउंट के जरिये पैसे भेजे थे. सीरिया के कैंप के साथ शाहनवाज के कनेक्शन की जानकारी मिलने के बाद जांच एजेंसियां भी सकते में आग ई हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











