
मार्च में भी आरोपियों ने की थी संसद की रेकी, सुरक्षा चूक पर हुए ये 10 खुलासे, UAPA के तहत FIR दर्ज
AajTak
संसद की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक के मामले में अब तक जो जांच हुई है उसमें काफी कुछ पता चला है. सभी आरोपी सोशल मीडिया पेज 'भगत सिंह फैन क्लब' से जुड़े हुए थे. इनमें से दो ने मार्च और जुलाई में संसद भवन परिसर की रेकी की थी.
22 साल पहले 13 दिसंबर 2001 को भारतीय संसद को आतंकियों ने निशाना बनाया था. लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के 5 आतंकवादियों ने संसद भवन पर हमला किया था. कल जब देश अपने लोकतंत्र के मंदिर पर कायराना आतंकी हमले की 22वीं बरसी पर शहीदों को याद कर रहा था, उसी दिन नवनिर्मित संसद भवन में एक बार फिर सूरक्षा में बड़ी चूक की घटना घटी. इस मामले में अब तक कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. जबकि एक आरोपी अभी फरार है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईपीसी की धाराओं 452 (ट्रेसपासिंग) और 120-B (आपराधिक षडयंत्र) के बलावा UAPA की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है.
लोकसभा कक्ष की दर्शक दीर्घा में बैठे दो युवक मेन एरिया में कूद गए जहां सांसद बैठे थे. उन्होंने अपने जूते से कलर स्प्रे निकालकर छिड़कना शुरू कर दिया और नारे लगाए. सांसदों ने जल्द ही दोनों युवकों को काबू में कर लिया और सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया. दोनों युवकों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन डी के रूप में हुई है. जब लोकसभा के अंदर यह घटना हो रही थी, उसी वक्त संसद भवन के बाहर एक पुरुष और एक महिला कनस्तरों से रंगीन गैस का छिड़काव कर रहे थे और नारे लगा रहे थे. उन्हें भी हिरासत में ले लिया गया है. दोनों की पहचान अमोल शिंदे और नीलम देवी के रूप में हुई है.
विक्की शर्मा और उसकी पत्नी वृंदा को पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है. ये सभी आरोपी विक्की के घर ही रुके थे. ललित झा नाम के एक युवक को पुलिस तलाश रही है, जो संसद भवन और उसके बाहर हंगामा करने वाले सभी आरोपियों के मोबाइल फोन लेकर फरार है. सागर शर्मा, मैसूरु से भाजपा के लोकसभा सदस्य प्रताप सिम्हा के अतिथि के रूप में विजिटर गैलरी में आया था. 35 वर्षीय मनोरंजन डी कर्नाटक के मैसूर का रहने वाला है. उसके पास बेंगलुरु के विवेकानंद विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री है. इस मामले में अब तक हुई जांच में क्या-क्या सामने आया है आइए जानते हैं...
1. सभी आरोपी सोशल मीडिया पेज 'भगत सिंह फैन क्लब' से जुड़े हुए थे. ये सभी तकरीबन डेढ़ साल पहले मैसूर में मिले थे. 9 महीने बाद सभी एक बार फिर मिले और तभी संसद में अराजकता फैलानेका प्लान बनाया था.
2. इस साल मार्च में बजट सत्र के दौरान मनोरंजन डी बेंगलुरु से दिल्ली आया था और विजिटर पास लेकर संसद भवन की रेकी की थी.
3. जुलाई में सागर लखनऊ से दिल्ली आया था. लेकिन संसद भवन के अंदर नहीं जा पाया था. उसने बाहर से ही रेकी की थी.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








