
मार्कशीट लेने जा रही छात्रा पर फेंका था तेजाब, ढाई महीने बाद भी गिरफ्तार नहीं हुए कई आरोपी
AajTak
पूर्णिया में कुछ लोगों ने खेत में एक लड़की की हत्या करके उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया. मृतक लड़की के पिता ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है. वहीं, पुलिस का कहना है कि उसने परिवार वालों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
बिहार के पूर्णिया में कुछ लोगों ने खेत में एक लड़की की हत्या करके उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया. पीड़ित लड़की 12वीं की मार्कशीट लेने अपने कॉलेज जा रही थी. घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, मामला पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना का है. यहां के रहने वाले मोहम्मद जफीर आलम की बेटी शैयारा खातून 12वीं की परिक्षा में द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुई थी. वह 10 मई को सुबह करीब 9 बजे अपनी मार्कशीट लेने पिपरा स्थित हाईस्कूल जा रही थी. इस दौरान अज्ञात लोगों ने उसे मकई खेत में ले जाकर उसकी हत्या कर दी. फिर उसके चेहरे में तेजाब डालकर मौके से फरार हो गए. देर शाम तक जब लड़की घर नहीं पहुंची तो घरवालें उसे ढूंढने लगे. मगर, वह नहीं मिली तो चिंतित घरवालें एफआईआर दर्ज कराने पुलिस थाने पहुंचे. खेत में मिला लड़की का शव
मृतक लड़की के पिता जफीर ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि 11 मई को जब वह एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंचे तो पुलिस शिकायत दर्ज नहीं की. पुलिस उन्हें बार-बार घुमाते रही फिर 12 मई को पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया. इसके अगले ही दिन गांव के लोगों को पिपरा में बड़ी नहर फाटक के पास मकई के खेत में एक शव मिला. उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
दफन शव को निकालकर परिवार को सौंपा
इसके बाद घरवालों को बिना बताए पुलिस ने शव को कुशाह पुल के नीचे दफना दिया. 14 मई को पीड़ित परिवार को इस बात की जानकारी मिली तो वह पुलिस थाने पहुंचे. जहां पुलिस से गुजारिश करने पर उन्हें फोटो दिखाकर शव की पहचान कराई गई. इसके अगले दिन पुलिस ने जेसीबी की मदद से शव को निकालकर परिवार को सौंपा.
छह महीने पहले भी फोटो एडिट कर किया था वायरल

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











