
मारुति ने फिर बढ़ाईं कीमतें, सबसे ज्यादा बिकने वाली कार नहीं हुई महंगी
AajTak
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने एक बार फिर कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. बढ़ी हुईं कीमतें कुछ मॉडल्स पर 16 अप्रैल से ही लागू हो गई हैं.
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. बढ़ी हुईं कीमतें कुछ मॉडल्स पर 16 अप्रैल से ही लागू हो गई हैं. मारुति के विभिन्न मॉडल्स के दाम औसतन 1.6 प्रतिशत बढ़ाए गए हैं. (Photo: File) कंपनी के मुताबिक उत्पादन लागत में बढ़ोतरी की वजह से उसे यह कदम उठाना पड़ा है. मारुति सुजुकी ने अधिकतम 22,500 रुपये तक कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है. हालांकि कंपनी ने उसकी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार स्विफ्ट और सेलेरियो छोड़कर सभी मॉडलों के दाम बढ़ाए हैं. (Photo: File) कार की कीमतों में इजाफा एक्स-शोरूम कीमत पर किया गया है. नई कीमत तुरंत लागू कर दी गई हैं. कंपनी का कहना है कि कार में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की कीमतें बढ़ने की वजह से कीमतें बढ़ाई गई हैं. (Photo: File)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












