
मायावती बिगाड़ सकती हैं INDIA गठबंधन का गेम, एक तीर से साध दिए तीन निशाने
AajTak
माना जा रहा है कि मायावती के निर्णय से विपक्षी गठबंधन का खेल बदल सकता है, क्योंकि अब देश में सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश की अस्सी सीटों पर वन-टु-वन मुकाबला नहीं होगा. सभी सीटों पर त्रिकोणीय टक्कर तो होगी ही होगी. आंकड़े बताते हैं त्रिकोणीय मुकाबला हुआ तो उत्तरप्रदेश के परिणाम विपक्ष के लिए बहुत चौंकाने वाले होंगे.
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने सोमवार को अपने जन्मदिन पर दो ऐलान किए. पहला ऐलान ये कि 2024 का चुनाव वह अकेले दम पर लड़ेंगी. इसके साथ ही उन्होंने, दूसरा ऐलान ये है किया कि, चुनाव परिणाम के बाद की संभावनाओं को देखते हुए गठबंधन में शामिल होने पर फैसला वो बाद में करेंगी. मतलब India alliance में शामिल होने की चर्चाओं पर खुद मायावती ने विराम लगा दिया. अब मायावती के अकेले चुनाव के लड़ने के फैसले के बाद 2024 चुनाव को लेकर कई तरह की theories पर चर्चा शुरू हो गई है.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मुकाबला? माना जा रहा है कि मायावती के निर्णय से विपक्षी गठबंधन का खेल बदल सकता है, क्योंकि अब देश में सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश की अस्सी सीटों पर वन-टु-वन मुकाबला नहीं होगा. सभी सीटों पर त्रिकोणीय टक्कर तो होगी ही होगी. आंकड़े बताते हैं त्रिकोणीय मुकाबला हुआ तो उत्तरप्रदेश के परिणाम विपक्ष के लिए बहुत चौंकाने वाले होंगे.
विपक्ष के बड़े दावे और बसपा की बस एक चाल... दरअसल, अभी हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक जनसभा के दौरान कहा कि, आप ये मत सोचिए कि कांग्रेस पार्टी BJP से टक्कर नहीं ले सकती. मैं आपको गारंटी देकर कह रहा हूं कि 2024 में हम BJP को हरा देंगे. वहीं दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, 'सारे लोगों को साथ आना होगा, ये लड़ाई राहुल गांधी की नहीं है. ये congress की नहीं है. ये इस देश को बचाने की है. वहीं, उद्धव ठाकरे ने कहा था कि. 'हम सब इकट्ठा आए हैं और पक्का भरोसा है की हम कामयाब रहेंगे. हो जाएँगे और देश की जनता के मन में एक डर है की अब क्या होगा तो हम इतना उनको एक एहसास दिलाना चाहते हैं की विश्वास दिलाना चाहते हैं डरो मत हम है.'
लेकिन, इसी बीच सोमवार को मायावती ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि, 'हमारी पार्टी लोकसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी.
मायावती का एक बयान, तीन सवाल मायावती के इस एक बयान से तीन सवाल उठते हैं. पहला- क्या 2024 के आम चुनाव में नरेंद्र मोदी को रोकने के सबसे बड़े प्लान पर मायावती ने पानी फेर दिया? दूसरा- क्या उत्तर प्रदेश में 2014 की तरह त्रिकोणीय मुकाबला होगा और टीम मोदी छप्परफाड़ सीट जीतेगी? तीसरा- क्या उत्तर प्रदेश में मोदी को रोकना मुमकिन था लेकिन विपक्ष की राजनीति पर मायावती का दांव भारी के अस्सी लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में हाथी की सीधी चाल से विपक्ष का चुनावी गणित बिगड़ा सकता है?
क्या घोषणा की है मायावती ने? मायावती ने कहा कि, 'हमारी party देश में जल्दी ही घोषित होने वाले लोकसभा के आम चुनाव यहां गरीबों एवं उपेक्षित वर्गों में से विशेषकर दलितों, आदिवासियों, अति वर्गों, मुस्लिम व अन्य धार्मिक अल्पसंख्यक समाज के लोगों के बलबूते पर ही पूरी तैयारी व दमदारी के साथ अकेले ही हमारी party लोकसभा के आम चुनाव अकेले ही तथा देश की जातिवादी पूंजीवादी संकीर्ण व सांप्रदायिक सोच रखने वाली सभी विरोधी पार्टियों से अपनी दूरी बना के रखेगी.'उन्होंने आगे कहा कि, 'अर्थात हमारी party यहाँ किसी भी गठबंधन या पार्टी के साथ मिलकर ये चुनाव नहीं लड़ेगी.'

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









