
मामूली चोट इलाज के लिए NRI ने चुकाए 5 लाख, जानें US के हेल्थकेयर का सच
AajTak
अमेरिका में अच्छी सैलरी और बेहतर सुविधाओं की बात तो बहुत सुनी जाती है, लेकिन वहां की ज़िंदगी कितनी महंगी हो सकती है, इसका एक असली उदाहरण सामने आया है. भारतीय मूल के एनआरआई पार्थ विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा किया, जो अब वायरल हो रहा है.
अमेरिका में अच्छी सैलरी और बेहतर सुविधाओं की खूब बातें होती हैं, लेकिन वहां की जिंदगी कितनी महंगी है, इसका एक रियल उदाहरण सामने आया है. भारतीय मूल के एनआरआई पार्थ विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया पर बताया कि आइस स्केटिंग के दौरान चोट लगने पर उन्हें इमरजेंसी रूम जाना पड़ा और इसका बिल इतनी महंगी पड़ा कि काफी पैसे जेब से खर्च हो गए. इनका अनुभव यह दिखाता है कि अमेरिका में कमाई तो अच्छी है, लेकिन एक छोटी-सी मेडिकल इमरजेंसी भी बड़ी खर्चीली हो सकती है.
पार्थ ने बताया कि आइस स्केटिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई और उन्हें इमरजेंसी रूम (ER) जाना पड़ा. दर्द में होने के बावजूद उन्होंने एंबुलेंस नहीं बुलाई, क्योंकि उसका खर्च बहुत ज़्यादा होता है. वे खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचे. वहां करीब डेढ़ घंटे इलाज चला. इलाज के लगभग तीन हफ्ते बाद उन्हें अस्पताल का बिल मिला. इसमें बताया गया कि बीमा कंपनी ने इलाज के लिए करीब 4,000 डॉलर (लगभग 3.6 लाख रुपये) पहले ही चुका दिए हैं, लेकिन इसके अलावा पार्थ को अपनी जेब से 1,800 डॉलर (करीब 1.5 लाख रुपये) देने होंगे.
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया पार्थ ने वीडियो में कहा- यही वजह है कि अमेरिका महंगा है और इसलिए यहां सैलरी भी ज़्यादा होती है. उनका कहना था कि अमेरिका में कमाई अच्छी है, लेकिन छोटी-सी मेडिकल इमरजेंसी भी बड़ा खर्च बन सकती है. इस वीडियो पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी. किसी ने कहा कि इससे भारतीय डॉक्टरों की काबिलियत और सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं की अहमियत समझ आती है. वहीं एक यूजर ने लिखा- अमेरिका में सैलरी ज़्यादा है, लेकिन खर्च भी उतना ही ज़्यादा है. एक अन्य ने मजाकिया अंदाज में कहा- अमेरिका की नौकरी तब तक शानदार लगती है, जब तक ज़िंदगी बिल न भेज दे.
एनआरआई जिंदगी की सच्चाई पार्थ ने एक अन्य बातचीत में बताया कि वे मूल रूप से जयपुर के रहने वाले हैं और फिलहाल एरिजोना में रहते हैं. उन्होंने लोगों को सलाह दी कि अमेरिका आने से पहले मज़बूत आर्थिक स्थिति होना बहुत ज़रूरी है. पार्थ पेशे से सिविल इंजीनियर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं. उन्होंने कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट में मास्टर्स किया है और फिलहाल अच्छी कमाई कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने यह भी माना कि अमेरिका में जिंदगी आसान है, लेकिन उन्हें भारत में अपने परिवार की बहुत याद आती है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









