
माफी मांगने के बाद भी थम नहीं रहीं रणवीर इलाहबादिया की मुश्किलें, NHRC ने लिया संज्ञान, यूट्यूब को लिखा पत्र
AajTak
यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने रणवीर इलाहबादिया के कमेंट पर संज्ञान लिया है और यूट्यूब को पत्र लिखा है.
यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. मानवाधिकार आयोग ने रणवीर इलाहबादिया के कमेंट पर संज्ञान लिया है और यूट्यूब को पत्र लिखा है. स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में पेरेंट्स पर अश्लील कमेंट करने के बाद रणवीर ट्रोल्स के निशाने पर हैं.
सोशल मीडिया पर लोग रणवीर इलाहबादिया को खरी खोटी सुना रहे हैं. अपनी टिप्पणी के बाद वह कानूनी पचड़े में फंस गए हैं. उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. अब राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने रणवीर के कमेंट्स पर संज्ञान लेते हुए यूट्यूब को पत्र लिखा है.
रणवीर ने मांगी माफी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी रणवीर के बयान की निंदा की है. मामले को तूल पकड़ता देख रणवीर ने माफी मांगी है. उन्होंने कहा, 'वो अपने बयान को लेकर किसी भी तरह का जस्टिफिकेशन नहीं देंगे, बस माफी चाहते हैं.'
यूट्यूबर ने X पर वीडियो शेयर कर कहा, 'मेरा कमेंट अनुचित था. फनी भी नहीं था. कॉमेडी मेरा जोनर नहीं है. मैं बस सॉरी कहना चाहता हूं. कई लोगों ने पूछा कि क्या इस तरह से मैं अपने प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करूंगा? जवाब में कहूंगा कि अपने प्लेटफॉर्म का ऐसा यूज बिल्कुल भी नहीं करना चाहता. जो भी हुआ उसके लिए मैं कोई जस्टिफिकेशन नहीं दूंगा. मैं बस माफी मांगना चाहता हूं. जजमेंट में मुझसे गलती हुई. जो मैंने बोला वो कूल नहीं था. मेरे पॉडकास्ट को हर उम्र के लोग देखते हैं. मैं वैसा इंसान नहीं बनना चाहता जो इस जिम्मेदारी को हल्के में लूंगा.'
उन्होंने कहा, 'मुझे उस प्लेटफॉर्म को और बेहतर तरीके से यूज करना चाहिए था. ये मैंने इस पूरे एक्सपीरियंस से सबक लिया है. मैं बेहतर होने का वादा करता हूं. मैंने मेकर्स से कहा है कि वीडियो का असंवेदनशील हिस्सा हटा दिए जाए. इंसानियत के नाते शायद आप मुझे माफ करें.'

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










