
मानवीय चूक या टेरर एंगल... श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में कैसे हुआ ब्लास्ट? अब तक 9 मौतें
AajTak
श्रीनगर के नौगाम में स्थित पुलिस स्टेशन में हुए ब्लास्ट ने पूरे जम्मू-कश्मीर को दहशत में डाल दिया. धमाका इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और पुलिस स्टेशन का बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया. इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत और 27 घायल हैं. कई लापता लोगों की तलाश जारी है. घटना के पीछे दो संभावित वजहें सामने आ रही हैं. इनमें अमोनियम नाइट्रेट की Mishandling या आतंकी साजिश को लेकर जांच हो रही है.
श्रीनगर के नौगाम इलाके में स्थित नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए ब्लास्ट ने पूरे इलाके को हिला दिया. इस धमाके में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 27 घायल हैं. कई की हालत गंभीर है, जिसको लेकर मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. कुछ लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश मलबे में जारी है.
पुलिस स्टेशन के एक हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसकी वजह से बचाव दल को मलबा हटाने में मुश्किल हो रही है. घटनास्थल से करीब 300 फीट दूर तक मानव अंगों के टुकड़े मिले हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ब्लास्ट कितना भयावह था.
यहां देखें Video
ब्लास्ट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. दक्षिण श्रीनगर में धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई. देखते ही देखते आग की लपटें पुलिस स्टेशन से उठती दिखाई दीं. घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. जिला अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रखा गया है.
घटनास्थल के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे. श्रीनगर के डिप्टी कमिश्नर अक्षय लाबरू ने घायलों का हालचाल लिया और अस्पताल प्रशासन को सभी जरूरी सुविधाएं तुरंत मुहैया कराने के निर्देश दिए. अफसरों ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. घायलों का इलाज चल रहा है.
यह भी पढ़ें: लाल किला ब्लास्ट: 40 फीट नीचे तक हिली धरती, नए CCTV फुटेज में दिखी भयावह धमाके की कंपन

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








