
मादुरो के डांस मूव से चिढ़ रहे थे ट्रंप? वेनेजुएला पर अमेरिकी एक्शन की ये भी मानी जा रही वजह
AajTak
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के टीवी पर डांस और हल्के-फुल्के कार्यक्रमों को अमेरिका ने जानबूझकर उकसावे के तौर पर देखा. ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को लगा कि मादुरो अमेरिकी चेतावनियों का मजाक उड़ा रहे हैं, जिसके बाद सैन्य कार्रवाई का फैसला लिया गया.
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के टेलीविजन पर दिखने वाले डांस और हल्के-फुल्के कार्यक्रम अमेरिका की सैन्य कार्रवाई की एक अहम वजह बने. न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्रंप प्रशासन ने मादुरो की इन ऑन-एयर गतिविधियों को अमेरिका को जानबूझकर उकसाने की कोशिश के तौर पर देखा.
रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम के वरिष्ठ अधिकारियों का मानना था कि मादुरो अमेरिकी चेतावनियों और दबाव को हल्के में ले रहे हैं. एक अधिकारी ने अखबार से कहा कि यह फैसला "एक डांस मूव ज्यादा हो जाने" के बाद लिया गया. अधिकारियों को लगा कि मादुरो सार्वजनिक तौर पर अमेरिका की धमकियों का मजाक उड़ा रहे हैं और वॉशिंगटन की चेतावनियों को चुनौती दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 'मां कसम वो ऐसा नहीं कर पाएंगे...', तीन दिन बाद आया मादुरो के बेटे का बयान, ट्रंप को ललकारा
रिपोर्ट में उस वीडियो का भी जिक्र है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. इस वीडियो में मादुरो को सरकारी टीवी चैनल पर म्यूजिक पर झूमते हुए देखा गया था, जबकि बैकग्राउंड में अंग्रेजी में “No crazy war” की आवाज सुनाई दे रही थी. यह प्रसारण उस वक्त हुआ जब कुछ ही दिन पहले अमेरिका ने वेनेजुएला के एक बंदरगाह पर हमला किया था, जिसे उसने ड्रग तस्करी से जुड़ा बताया था. इस हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया था.
अमेरिका को मादुरो दे रहे थे चुनौती?
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, मादुरो ने इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप का वह अल्टीमेटम भी ठुकरा दिया था, जिसमें उनसे पद छोड़कर तुर्की में निर्वासन स्वीकार करने को कहा गया था. वार्ताओं से जुड़े सूत्रों के अनुसार मादुरो ने पीछे हटने के बजाय और ज्यादा सार्वजनिक कार्यक्रम किए, जिनमें उन्होंने बेफिक्र और चुनौतीपूर्ण रुख दिखाया.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






