
मातोश्री के बाहर मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन, संजय राउत बोले- आधे क्रिमिनल थे, सुपारी कार्यक्रम चलता रहेगा
AajTak
मुंबई में मातोश्री के बाहर इन प्रदर्शनों पर शिवसेना (उद्धव गुट) के सदस्य संजय राउत ने कहा कि जो लोग मातोश्री के बाहर प्रोटेस्ट कर रहे हैं, उनमें से आधे अपराधी हैं. इन्हें एकनाथ शिंदे ने प्रोटेस्ट करने के लिए भेजा है. इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में राउत ने कुछ तस्वीरें भी दिखाईं और शिवसेना (यूबीटी) के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को शिंदे का आदमी बताया.
देश में इस समय वक्फ बोर्ड संशोधन बिल चर्चा का विषय बना हुआ है. मोदी सरकार ने बीते गुरुवार को वक्फ बोर्ड एक्ट में बदलाव के लिए संशोधन विधेयक को संसद में पेश किया था. इस विधेयक पर हुई डिबेट के दौरान शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद सदन से नदारद रहे थे. इसी के विरोध में मुस्लिमों ने मुंबई में उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर प्रदर्शन किया.
मातोश्री के बाहर इन प्रदर्शनों पर शिवसेना (उद्धव गुट) सांसद संजय राउत ने कहा कि जो लोग मातोश्री के बाहर प्रोटेस्ट कर रहे हैं, उनमें से आधे अपराधी हैं. इन्हें एकनाथ शिंदे ने प्रोटेस्ट करने के लिए भेजा है. राउत ने इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ तस्वीरें भी दिखाईं और शिवसेना के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को शिंदे के आदमी बताया.
संजय राउत ने कहा कि मातोश्री के बाहर सुपारी का कार्यक्रम चलता है. मुंबई में सुपारी का बहुत व्यापार चल रहा है और यह सब दिल्ली के रास्ते होता है. इस मामले में मातोश्री के बाहर जो प्रदर्शन हुआ, वहां भी ऐसे ही लोग थे. ये पैसा देकर सुपारी देकर भेजे हुए लोग थे. इस बिल को जेपीसी के पास भेजा गया है.
राउत ने कहा कि लेकिन मातोश्री के बाहर हंगामा खड़ा कर दिया गया. हंगामा करने वाले कुछ 10 से 12 लोग आए थे, जिनमें से आधे क्रिमिनल थे. इन्हें किसने भेजा? यह सुपारी किसकी थी? मैं आपको दिखाना चाहता हूं, जो 10 से 12 लोग मातोश्री के बाहर हमारे खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. वह सब मुख्यमंत्री के लोग थे. सभी के सब वर्षा (एकनाथ शिंदे आवास) में रहते हैं. उनके लोगों के साथ घूमते हैं. हमारे पास सभी के नाम और उनका पूरा रिकॉर्ड है.
उन्होंने कहा कि ये सभी लोग सुपारी गैंग के मेंबर थे, वही सुपारी गैंग जो वर्षा में बैठी है. इस सुपारी गैंग के मुखिया दिल्ली में बैठे हैं. हमारे पास सभी साक्ष्य हैं, ये जो कुछ हुआ है जनता सब देख रही है. आपका नकाब निकल गया है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











