
मां बनने के बाद Priyanka Chopra ने शेयर की पहली तस्वीर, काला चश्मा पहनकर दिखा स्वैग
AajTak
इंस्टाग्राम से 10 दिनों तक दूर रहने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपना पहला पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने अपनी दो फोटोज को शेयर किया है. फोटोज में प्रियंका चोपड़ा को कार बैठा में देखा जा सकता है. प्रियंका ने गाड़ी के मिरर में देखते हुए अपनी सेल्फी को क्लिक किया है.
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर वापसी कर ली है. प्रियंका चोपड़ा पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया से गायब थीं. उन्होंने 22 जनवरी को अपने पहले बच्चे के जन्म की खबर फैंस को दी थी. प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि उनके परिवार को प्राइवेसी की जरूरत है. इस स्पेशल टाइम में वह अपने परिवार पर फोकस कर रही हैं. अब लगता है कि प्रियंका चोपड़ा का ब्रेक खत्म हो गया है.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












