
मां बनने की ख्वाहिश, मशहूर एक्ट्रेस ने तकलीफें सहकर कराए एग्ज फ्रीज, बोली- सजर्री से...
AajTak
महिला दिवस पर एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने बताया कि उन्होंने एग फ्रीजिंग प्रक्रिया करवाई. दो हफ्तों तक इंजेक्शन, हार्मोनल बदलाव और सर्जरी के बाद उन्होंने महिला शरीर की ताकत और क्षमता की सराहना की.
वुमन्स डे यानी महिला दिवस के मौके पर सभी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज एक दूसरे को विश कर रहे हैं, अपनी फीलिंग्स जाहिर कर रहे हैं. इसी बीच एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्होंने हाल ही में अपने एग्ज फ्रीज कराए हैं.
अपने इंस्टा हैंडल पर एक नोट शेयर करते हुए आकांक्षा ने बताया कि उनके पिछले दो हफ्ते काफी मुश्किल रहे. उन्हें रोज खुद को सुई लगानी पड़ी, शरीर में सूजन और मूड स्विंग्स का सामना करना पड़ा, दवाइयां लेनी पड़ीं और आखिर में सर्जरी भी करानी पड़ी. उन्होंने महिला शरीर की ताकत की तारीफ करते हुए उसे बेहद अद्भुत बताया.
आकांक्षा ने कराए एग्ज फ्रीज
महिला दिवस के मौके पर आकांक्षा ने अस्पताल के बेड पर बैठे हुए अपनी एक फोटो शेयर की. दूसरी फोटो में वो अपनी फिटनेस रूटीन में वापस आने की कोशिश करती नजर आईं.
कैप्शन में उन्होंने लिखा- कल मैंने अपने एग्स फ्रीज करवा दिए. मैंने ये बात शेयर करने का प्लान नहीं किया था, लेकिन आज मुझे सही दिन लगा. महिला का शरीर सच में कमाल का होता है. पिछले दो हफ्ते काफी मुश्किल रहे—हर दिन मोटी सुई से खुद को इंजेक्शन लगाना, हार्मोनल बदलाव, पेट फूलना, मूड स्विंग्स, बार-बार स्कैन, दवाइयां, IV ड्रिप और आखिर में सर्जरी. लेकिन मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि महिलाएं बहुत मजबूत होती हैं, और मैं हैरान हूं कि हमारा शरीर कितना समझदार और सक्षम है.
उन्होंने दूसरी फोटो के बारे में भी बताया कि वो थोड़ी वॉक के लिए गई थीं. उन्होंने लिखा- दूसरी फोटो आज की है. मैं उसी जिंदगी की तरह तैयार हुई हूं जैसी मैं जीना चाहती हूं. यानी फिट और अपनी रूटीन में वापस आने वाली. हालांकि मैं अपने बिल्डिंग के आसपास सिर्फ 20 मिनट ही मुश्किल से चल पाई. लेकिन सच कहूं तो वो भी काफी लगा, क्योंकि मेरे शरीर ने अभी-अभी कुछ बहुत अद्भुत किया है. हैप्पी वुमेन्स डे.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












