
मां की मौत के बाद Ambulance का इंतजार करता रहा बेटा, जब नहीं मिली मदद तो Bike पर शव लेकर पहुंचा श्मशान घाट
Zee News
अस्पताल में सीटी स्कैन कराने के बाद ही महिला की मौत हो गई. परिवार वालों को यह भी नहीं पता था कि मृतका कोरोना पॉजिटिव थी या नहीं. वह काफी देर तक एंबुलेंस का इंतजार करते रहे, मगर जब कहीं से कोई मदद नही मिली, तो महिला के बेट और दामाद को शव को बाइक पर ही ले जाना पड़ा.
हैदराबाद: कोरोना (Corona) महामारी के चलते हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. मरीजों को न अस्पताल में जगह मिल रही है और न ऑक्सीजन. इतना ही नहीं एंबुलेंस (Ambulance) के लिए भी उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है. आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के श्रीकाकुलम से आए ऐसे ही एक मामले ने देश को हिलाकर रख दिया है. यहां एंबुलेंस न मिलने पर एक महिला के शव को परिवार वालों को बाइक पर श्मशान घाट ले जाना पड़ा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है At a time when fear of grips dist, a family was forced to shift the body of a 50 yr old woman on a bike after their attempts to arrange to take her back to their hamlet, failed on Monday. She was waiting for test results. 50 वर्षीय मृतक महिला में कोरोना के लक्षण (Corona Symptoms) थे और वह अपनी जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही थीं. लेकिन इससे पहले कि रिपोर्ट आती उनकी मौत हो गई. मृतका का नाम जी चेन्चुला (G Chenchula), वह आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के मंडासा मंडल गांव की रहने वाली थीं. उन्हें सोमवार अस्पताल ले जाया गया था पर तबीयत बिगड़ने के चलते उनका निधन हो गया.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










