
मां इवाना की मौत पर बेटी इवांका का इमोशनल पोस्ट, लिखा- आपकी याद को दिल में जिंदा रखूंगी
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप की पूर्व पत्नी इवाना का निधन हो गया है. इस पर इवांका ट्रंप ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. इवांका ने कहा कि मैं आपकी यादों को हमेशा अपने दिल में जिंदा रखूंगी.
Donald Trump Ex Wife Ivana Dies: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पूर्व पत्नी इवाना ट्रंप के निधन के बाद बेटी इंवाका ट्रंप ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. अपनी मां को खोने के बाद इवांका पूरी तरह से टूट गई हैं. गमजदा इवांका ने एक फोटो शेयर की है, ये उनके चाइल्डहुड की फोटो है और वह अपनी मां से लिपटी हुईं नजर आ रही हैं.
इवांका ट्रंप ने इमोशनल पोस्ट करते हुए लिखा कि मां के निधन ने मुझे तोड़कर रख दिया है. मेरा दिल टूट गया है. मेरी मां बेहद शानदार व्यक्तित्व वाली थीं. उन्होंने अपने जीवन को भरपूर तरह से जिया. हमने कई ऐसे लम्हे साथ बिताए हैं, जब हम खुलकर हंसे, हर पल को महसूस किया.
इवांका ने अपनी मां की याद में लिखा है कि मैं आपकी याद को हमेशा अपने दिल में जिंदा रखूंगी. इवांका लिखती हैं कि कई बार ऐसा होता था कि हम लोग काफी खुश होते थे तो, जमकर डांस किया करते थे. कोई भी अवसर हो, हमने उसे कभी नहीं गंवाया.
दरअसल, इवाना ट्रंप का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि इवाना की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है. हालांकि परिवार की तरफ से मौत की वजह के बारे में नहीं बताया गया है. डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस बारे में कुछ नहीं कहा है.
इवाना ट्रंप डोनाल्ड जूनियर, इवांका और एरिक ट्रंप की मां हैं. एरिक ट्रंप ने मां की मौत पर कहा, हमारी मां एक अविश्वसनीय महिला थीं, बिजनेस में एक हैसियत रखती थीं. एक विश्व स्तरीय एथलीट, एक सुंदर महिला और देखभाल करने वाली मां और दोस्त का आज निधन हो गया.
ये भी देखें

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








