
महिला से प्रेम व पैसा गबन के आरोप में पंचायत ने सुनाई फांसी की सजा, मां के आरोप से फैली सनसनी
Zee News
katihar News: पंचायत की प्रत्यक्षदर्शी व मृतक श्रीराम की मां ने कहा कि हजारों लोगों की भीड़ ने बेटे को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद उसे पेंड़ से लटका दिया गया.
Katihar: बिहार के कटिहार से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां जीविका ग्रुप (Jivika Loan) से लोन लेने व प्रेम प्रसंग के एक मामले में पंचायत बैठी, जिसके बाद पंचायत ने महिला व उसके प्रेमी को फांसी की सजा सुना दी. आरोप है कि पंचायत की भीड़ ने दोनों महिला व पुरूष को जिंदा पेंड़ से लटका दिया. यह घटना कोढ़ा थाना क्षेत्र के मवैया गांव की है. जानकारी के अनुसार, रविवार शाम 7 बजे पंचायत के बाद दूसरे दिन सुबह में युवक श्रीराम का शव पेड़ से लटका मिला जबकि शव के समीप अर्धनग्न हाल में बिजली देवी बेसुध पड़ी मिली. सुबह-सुबह इस यह घटना जंगल में आग की तरह फैल गई जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना भेजी गई.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










