
'महिला सशक्तिकरण को लेकर यूपी से भी अच्छा काम बिहार में...', बोले केशव प्रसाद मौर्य
AajTak
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले जहां टिकट बंटवारे को लेकर एनडीए और महागठबंधन में हंगामा जारी है वहीं दूसरी तरफ राजधानी में पंचायत आजतक का मंच सज गया है. इस खास कार्यक्रम में बीजेपी नेता और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है. पटना में आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार चुनाव के सह प्रभारी केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर यूपी से भी ज्यादा अच्छा काम बिहार में हुआ है.
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले जहां टिकट बंटवारे को लेकर एनडीए और महागठबंधन में सियासी पारा चढ़ा हुआ है वहीं दूसरी तरफ राजधानी में पंचायत आजतक का मंच सज गया है. इस खास कार्यक्रम में बीजेपी नेता और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है. पटना में आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार चुनाव के सह प्रभारी केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर यूपी से भी ज्यादा अच्छा काम बिहार में हुआ है.
महिलाओं के लिए यूपी से ज्यादा अच्छा काम बिहार में: मौर्य
उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा, 'यहां (बिहार में) पहले से जीविका दीदी का कार्यक्रम चल रहा है, मेरे पास भी ये मंत्रालय उत्तर प्रदेश के अंदर है और मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि उत्तर प्रदेश की दृष्टि से भी हम अगर देखें तो बिहार ने हमसे बहुत अच्छा काम महिलाओं के लिए किया है.' उन्होंने कहा, 'महिलाओं की सशक्तिकरण का काम होना चाहिए क्योंकि ये भारत की मजबूती के लिए बिहार की मजबूती के लिए आवश्यक है.'
बिहार मॉडल को अपनाएं दूसरे राज्य: मौर्य
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.








